राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

07 मई 2025 बुधवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

मेष- नवयोजना दृष्टिगत, सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग, सद्विचारों का उदय, आनन्द की अनुभूति, दाम्पत्य जीवन सुखमय, जीवन साथी का सानिध्य ।
वृषभ- समस्याओं से उलझनें, विशेष परिश्रम के बावजूद आंशिक सफलता, धन लाभ में कमी, पठन-पाठन में अरुचि, दूसरों की सलाह अमान्य, यात्रा सुखद।
मिथुन- व्यवसाय में विस्तार, स्वविवेक से लिया गया निर्णय लाभप्रद, आत्म-विश्वास में वृद्धि, प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफलता, प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्पर्क ।
कर्क- वांछित प्रगति का प्रयास सार्थक, धनागम का सुअवसर, निजी प्रतिभा का सदुपयोग, इच्छित योजना का सुपरिणाम प्राह, आपसी सलाह से कामयाबी ।

सिंह- परिस्थितियां भाग्य के अनुकूल, पारिवारिक सौहार्द, सामाजिक क्रिया-कलापों में वृद्धि, पारिवारिक संबंधों में मधुरता, मौज-मस्ती में व्यय, यात्रा सुखद ।
कन्या- सुख सुविधा में कमी, अध्ययन में अरुचि, समस्याओं की अधिकता, मन दुविधामय, कर्जदारों से परेशान, सुपरिचितों से असहयोग, स्वयं की प्रतिभा कुंठित ।
तुला- परिश्रम के अनुरूप सफलता, नौकरी में प्रोन्नति, विवादास्पद मसला हल, भोग-विलासिता में रुचि, राजनैतिक कृत्यों में संलग्रता, धर्म के प्रति आस्था ।
वृश्चिक- स्वयं का निर्णय लाभप्रद, किसी नवीन योजना का श्रीगणेश, मित्रों से अपेक्षित सहयोग, सद्विचारों का उदय, प्रगति का सिलसिला, यात्रा सुखद ।

धनु- किसी योजना की पूर्ति हेतु प्रयलशील, बकाए धन की वसूली, सामाजिक गतिविधियों में अभिरुचि, अध्यात्म के प्रति आस्था, पारिवारिक खुशी ।
मकर- दिनमान प्रतिकूल, वैचारिक स्थिरता का अभाव, महत्वपूर्ण उपलब्धि में विलम्ब, जरा सी लापरवाही नुकसानदायक, वरिष्ठजनों की सलाह अमान्य।
कुम्भ- घरेलू वातावरण सुखद, विविध पक्षों में अनुकूलता, अधीनस्थ सहयोगियों से सहयोग, समस्याओं का समाधान, आय के नवीन स्रोत, विरोधी परास्त ।
मीन- दिन शुभ, लाभ का सुयोग, व्यापार में धन निवेश, बुद्धि चातुर्य से संकल्प सिद्धि, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत, सुख सुविधा के निमित्त व्यय ।

Share this story