राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

03 मई 2025 शनिवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

मेष- इच्छा की पूर्ति, अध्यात्म के प्रति रुचि, आहार-विहार में नवीनता, शेष समय निराशाजनक, सोचे हुए कार्य अपूर्ण, गलत फहमी के शिकार ।
वृषभ- परिश्रम के अनुरूप सफलता, मनोभिलाषित योजना पूर्ण होने की ओर, वैवाहिक जीवन सुखद, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग, उत्तरदायित्व की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील ।
मिथुन- चिरवांछित कार्यों के बनने से प्रसन्नता, सुसंदेश की प्राप्ति, परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण, रचनात्मक कृत्यों की ओर रुझान, संकल्प सिद्धि, लाभ का सुयोग ।
कर्क- दिनमान प्रतिकूल, अधीनस्थ सहयोगी से अनबन, वाहन से भय, शेष समय अच्छा, व्यापारिक प्रगति, उच्चाधिकारियों का सहयोग ।

सिंह- कार्यों में सफलता, शुभ विचारों का उदय, यात्रा संतोषजनक, शेष समय अशुभ, आर्थिक पक्ष असंतोषजनक, विरोधी प्रभावी ।
कन्या- उन्नति का सुअवसर, विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, योजना साकार होने की ओर, प्रियजनों से विचार-विमर्श, राजनैतिक कृत्यों की ओर संलग्नता।
तुला- नवयोजना दृष्टिगत, व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता, वैवाहिक अड्चनें समाप्त, सुख के जरूरी साधन सुलभ, आनन्द की अनुभूति ।
वृश्चिक- कठिनाइयाँ प्रभावी, स्वास्थ्य में व्यतिक्रम, विवाद की आशंका, शेष समय भाग्य के पक्ष में, प्रेम संबंधों में मधुरता, यात्रा का सुयोग ।

धनु- प्रगति का सुअवसर, निराशा का समापन, नवसम्पर्क उपयोगी, शेष समय भाग्य के विपरीत, पारिवारिक कलह, समस्याओं से चिन्तित ।
मकर- अभीष्ट सिद्धि हेतु प्रयास, समझदारी से लिया गया निर्णय हितकर, प्रतियोगिता केक्षेत्र में सफलता, मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न, उत्साह में वृद्धि, आत्मिक शान्ति ।
कुम्भ- परिस्थितियाँ भाग्य के पक्ष में, पुराने विवाद का समापन, मनो-विनोद के अवसर प्राप्त, जिम्मेदारियों को निभाने हेतु अधिक व्यय, आपकी सौहार्द, मानसिक शान्ति ।
मीन- आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में परिश्रम के अनुरूप सफलता, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, वरिष्ठजनों की सलाह मान्य, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, आरेग्य सुख की प्राप्ति ।

Share this story