राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

02 मई 2025 शुक्रवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

मेष- साहसिक प्रयास प्रगति पर, व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता, दाम्पत्य जीवन में अत्यधिक प्रगाढ़ता, मौजमस्ती के निमित्त व्यय, स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम ।
वृषभ- कठिनाइयों का निवारण, इच्छित पद की प्राप्ति, मनोनुकूल कार्यों में अनुकूलता, मनोविनोद के अवसर सुलभ, अध्यात्म के प्रति आस्था, उल्लास का वातावरण ।
मिथुन- किसी योजना की पूर्ति हेतु प्रयलशील, धनसम्पत्ति विषयक मसला हल, स्वविवेक का निर्णय हितकर, कर्ज की अदायगी, भोग विलासिता की ओर रुझान ।
कर्क- भाग्योदय का मार्ग अवरुद्ध, कार्यों में असफलता, व्यावसायिक पक्ष में निराशा, आरोग्य सुख में कमी, शत्रु सक्रिय, व्यय की अधिकता, पठन-पाठन में रुचि।

सिंह- व्यापार में विस्तार, अधूरे या नवकार्य प्रगति की ओर, लाभार्जन का मार्ग प्रशस्त, पारिवारिक कष्ट में कमी, आपसी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, सुपरिचितों से विचार विमर्श ।
कन्या- आशाएं फलीभूत, सामाजिक राजनीतिक गतिविधियों में वृद्धि, वाहन से सुख, मानसिक उलझनों में कमी, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, अध्यात्म के प्रति आस्था ।
तुला- समय शुभ, आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में परिश्रम के अनुरूप सफलता, धन सम्पत्ति विषयक मसला हल, पुराने विवाद का समापन पक्ष में, परिवार में हर्ष ।
वृश्चिक- दिनचर्या अव्यवस्थित, शंका-कुशंका से मतभेद, पारिवारिक खर्च में वृद्धि, राजकीय उलझनें, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर, वाहन से भय भी ।

धनु- समय संतोषजनक, मनोकामनापूर्ण, जनकल्याण की भावना जागृत, सुसमाचार मिलने से खुशी, आकस्मिक लाभ, विस्तार हेतु योजना फलीभूत, वाहन से सुख ।
मकर- उन्नति का सुअवसर, किसी के माध्यम से नवीन कार्य की रूपरेखा, योजना का शुभारम्भ, ज्ञान-विज्ञान में रुचि, सद्विचारों का उदय, वैवाहिक जीवन संतोषजनक ।
कुम्भ- कठिनाइयों का निराकरण, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था, स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, बुद्धि-चातुर्य से संकल्प सिद्धि, मंगल कृत्य सम्पादित, धनागम ।
मीन- परिस्थितियां भाग्य के विपरीत, विवादास्पद मसला हल न होने से अशांति, गलतफहमी के शिकार, इच्छित पद की प्राप्ति में व्यवधान, वाहन से भय ।

Share this story