राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

4 मार्च 2025 मंगलवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

मेष- अभीष्ट कार्यों में सफलता का सुयोग, व्यवसाय में विस्तार एवं नवपरिवर्तन की योजना फलीभूत, परोपकार की भावना जागृत, सुसमाचार मिलने से प्रसन्नता ।
वृषभ- घरेलू समस्याओं से चिन्ता, दूसरों की भूल से स्वयं को हानि, परिवार में आपसी मतभेद, व्यापारिक पक्ष में नवीन जोखिम हानिकारक, लापरवाही से नुकसान ।
मिथुन- नवलीन योजना का श्रीगणेश, आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त, आपसी वैमनस्यता का समापन, कर्ज की निवृत्ति का प्रयास, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत ।
कर्क-  धनलाभ का सुअवसर प्राप्त, कठिनाइयों में कमी, समझदारी से लिया गया निर्णय लाभप्रद, महत्वपूर्ण के लिए प्रयत्नशील, आपसी गलतफहमियां दूर होने की ओर ।

सिंह- सामयिक कार्यों के बनने से प्रसन्नता, नौकरी में पदोन्नति या स्थानान्तरण विषयक मसला हल, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, भोग-विलासिता की ओर रुझान ।
कन्या-  कार्यसिद्धि में कठिनाइयां, स्वास्थ्य में व्यतिक्रम, नवीन समस्याएं उपस्थित, प्रेम सम्बन्धों में कटुता, राजकीय पक्ष से उलझनें, जीवन साथी के कष्ट, यात्रा विफल ।
तुला- आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में परिश्रम के अनुरूप सफलता, पारिवारिक उत्तर-दायित्व की पूर्ति, नवीन समाचार की प्राप्ति, आपसी सद्भाव, दाम्पत्य जीवन मधुर ।
वृश्चिक- योजना की शुरुआत हेतु मित्रों से विचार-विमर्श, समस्याओं में कमी, वाद-विवाद समापन, शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता, मनोविनोद के अवसर ।

धनु- ग्रहस्थिति अनुकूल, आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त, तालमेल से कार्य सार्थक, विवादास्पद मसला हल, निराशा का समापन, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ ।
मकर- कार्य-व्यवसाय में असफलता, स्वास्थ्य विपरीत, सहयोगियों की गतिविधियों से मानसिक कष्ट, मान-सम्मान में कमी का अहसास, संतान पक्ष से कष्ट ।
कुम्भ- परिस्थितियां सुधार पर, चिरवांछित कार्यों में उन्नति, मानसम्मान में वृद्धि, निजी जिन्दगी में सुख-सुविधा के जरूरी साधन सुलभ, धन लाभ का सुयोग ।
मीन- आरोग्य सुख, इच्छित घटनाएँ घटित, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर, धर्म अध्यात्म के प्रति आस्था ।

Share this story