राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

30 जनवरी 2025 गुरूवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

मेष- आर्थिक क्षेत्र में प्रगति का मार्ग प्रशस्त, इच्छा के अनुकूल घटनाएँ घटित, धर्म में रुचि, शुभ समाचार से घरेलू वातावरण सुखद, मौज-मस्ती में व्यय की अधिकता।
वृषभ- प्रियजनों के माध्यम से समस्या का समाधान, राजनीतिक कृत्यों में रुझान, वैवाहिक जीवन में सुख-शांति, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, कठिनाइयों का निवारण ।
मिथुन- आर्थिक उलझने, स्वास्थ्य विपरीत, बात-बात पर क्रोध, यात्रा निष्फल, शेष समय में बुद्धि-चातुर्य से संकल्प सिद्धि, प्रतियोगिता में सफलता ।
कर्क- नवसम्पर्क लाभदायी, व्यापार में धन निवेश, आत्मिक शांति, शेष समय में कार्यों में अड्चनें, दाम्पत्य तनाव, गलतफहमी के शिकार ।

सिंह- सामयिक कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता, व्यापार में धन निवेश, विशिष्टजनों से सम्पर्क का सुपरिणाम, आपसी सलाह से कामयाबी, उत्तरदायित्व का निर्वाह ।
कन्या- व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, स्थान परिवर्तन का कार्यक्रम, प्रतियोगिता में सफलता, विरोधी असफल, आपसी गलतफहमियाँ दूर, यात्रा का सुपरिणाम ।
तुला- मान-सम्मान प्रभावी, व्यवसाय में असंतोष, विचारों में उग्रता, शेष समय में नवयोजना दृष्टिगत, मांगलिक आयोजन सम्पादित।
वृश्चिक- भाग्योन्नति के नवीन आयाम, संतान पक्ष का उत्कर्ष, धन लाभ, शेष समय विपरीत, दूसरों की भूल से स्वंय की हानि, विश्वासघात की आशंका ।

धनु- व्यावसायिक प्रगति, पारिवारिक दायित्व की पूर्ति, मांगलिक आयोजन सम्पादित, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, मौज-मस्ती के निमित्त व्यय, धार्मिक स्थलों की यात्रा ।
मकर- मनोभिलाषित योजनाएँ कार्यान्वित, नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला हल, आय के नवीन स्रोत, स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, आमोद-प्रमोद के साधन ।
कुम्भ- निराशा, पुरुषार्थ में अरुचि, वैवाहिक अड्चनें, मन आशांत, शेष समय में स्वास्थ्य में सुधार, शुभ भावनाओं का उदय, धन की प्राप्ति ।
मीन- समय प्रगतिकारक, बुद्धि चातुर्य से संकल्प सिद्धि, घरेलू वातावरण सुखद, शेष समय में आर्थिक पक्ष से असंतोष, जीवनसाथी से कष्ट ।

Share this story