राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

21 दिसंबर 2024 शनिवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

मेष- शुभ भावनाओं का उदय, कार्य क्षमता में वृद्धि, अधीन सहयोगियों से सहयोग, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, अध्यात्म के प्रति आस्था, आपसी सौहार्द।
वृषभ- शारीरिक-मानसिक कष्ट, व्यवसाय में नुकसान, वाद-विवाद की आशंका, स्वजनों से असहयोग, कर्ज से चिंतित, धन हानि, सुख-शांति का अभाव।
मिथुन- बुद्धि विवेक से कार्य सिद्धि, सामाजिक कृत्यों में अभिरुचि, निजी जिन्दगी में सुख के साधन सुलभ, दूसरों 'की सलाह मान्य, कठिनाइयों में कमी का एहसास ।
कर्क- वाकूपटुता से संकल्प सिद्धि, घरेलू वातावरण सुखद, शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता, धर्म के प्रति रुचि, यात्रा संतोषजनक, वाहन सुख से संतोष, खुशी ।

सिंह- कार्य-व्यवसाय में उन्नति, सुख-सुविधा के निमित्त व्यय, मनोरंजन में रुझान, आय के नवीन स्रोत, विशिष्टजनों से सहयोग, नव उत्तरदायित्व का निर्वाह।
कन्या- लाभ का मार्ग अवरुद्ध, वैचारिक अस्थिरता, कार्यों में अड़चनें, मन दुविधामय, दूसरों के गलतफहमी के शिकार, प्रतिष्ठा में कमी की अनुभूति।
तुला- स्वास्थ्य सुधार पर, नौकरी में प्रोन्नति, नवसमाचार की प्राप्ति, परिवार में उत्साह, भौतिक सुख के साधन सुलभ, मनो-विनोद के सुअवसर प्राप्त।
वृश्चिक- अभीष्ठ सिद्धि का प्रयास सार्थक, व्यक्तित्व का विकास, महत्वपूर्ण उपलब्धि, पारिवारिक संबंधों में सुधार, सुख के साधन प्राप्त, मित्रों से विचार-विमर्श ।

धनु- परिस्थितियों में सुधार, व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय हितकर, वैवाहिक जीवन में संतोष, आत्म-संयम से कार्यों में सफलता, मानसिक तनाव में कमी |
मकर- योजना अधूरी, धन का अभाव, विरोधी प्रभावी होने हेतु प्रयल्शील, प्रियजनों से मतभेद, इच्छित पद की प्राप्ति में अड़चनें, वाहन से चोट-चपेट की आशंका।
कुम्भ- आरोग्य सुख में वृद्धि, स्वजनों से विचार-विमर्श, व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, लाभ का मार्ग प्रशस्त, पारस्परिक संबंधों में मधुरता, धर्म में अभिरुचि।
मीन- आर्थिक स्थिति में सुधार, सद्विचारों का उदय, आनन्द की अनुभूति, सम्मान का लाभ, राजनीतिक गतिविधियों की ओर रुझान, दाम्पत्य जीवन मधुर।

 

Share this story