राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ।

WhatsApp Channel Join Now

17 दिसंबर 2024 मंगलवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

मेष- बकाये धन की प्राप्ति, धार्मिक कृत्य सम्पन्न, शेष समय में प्रतिकूलता, लाभार्जन में कमी, व्यर्थ भ्रमण, चोट-चपेट की संभावना।
वृषभ- शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति, कुछेक समस्याएँ सुलझने की ओर, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, नवीन कार्य की ओर रुझान, ज्ञान-विज्ञान में रुचि।
मिथुन- विशिष्टजनों के सम्पर्क से महत्वपूर्ण कार्यों में अनुकूलता, यश-मान-प्रतिष्ठा-परक कृत्य सम्पन्न, मनोविनोद के अवसर सुलभ, वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता।
कर्क- आर्थिक हानि, प्रियजनों से मतभेद, समस्याओं से परेशानी, शेष समय में स्वास्थ्य सुधार पर, धनागम का सुयोग, यात्रा सफल।

सिंह- कार्यों में प्रतिकूलता, स्वास्थ्य विपरीत, मानसिक कष्ट, शेष समय प्रगति पर, व्यापार में धन निवेश, वैमनस्यता का समापन।
कन्या- समय संतोषजनक, आर्थिक स्थिति के सुधार हेतु नवयोजना पर मित्रों से विचार-विमर्श, परिवार में मांगलिक कृत्य सम्पन्न, वाद-विवाद का समापन पक्ष में।
तुला- अभीष्ट कार्यों में सफलता, कठिनाइयों का निराकरण संभव, आत्मीयजनों से अनुकूल सहयोग प्राप्त, सामाजिक कृत्यों की ओर अभिरुचि, धनागम भी।
वृश्चिक- व्यावसायिक असफलता, वाहन से चोट-चपेट, दुर्घटना की आशंका, शेष समय में आत्मिक शांति, बहुप्रतीक्षित कार्यों में प्रगति, संत समागम ।

धनु- स्वास्थ्य सुधार पर, उन्नति का प्रयास सार्थक, यात्रा सुखद, शेष समय आशा के विपरीत, कार्यों में गतिरोध, पुरुषार्थ के प्रति अरुचि।
मकर- धर्म अध्यात्म के प्रति आस्था, घरेलू समस्याएँ सुलझने की ओर, व्यापारिक आर्थिक लाभ, पारस्परिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, सत्संग में रुचि, यात्रा से लाभ।
कुम्भ- भाग्योननति हेतु नवीन आयाम सुलभ, व्यक्तिगत परेशानी में कमी, सुसंदेश की प्राप्ति से परिवार में हर्ष का वातावरण, मेल-मिलाप की ओर रुचि, मन प्रसन्‍न।
मीन- समस्याएं, स्वास्थ्य में शिथिलता, मित्रों से मनमुटाव, विरोधियों का वर्चस्व, शेष समय में आरोग्य सुख, अधूरे कार्य प्रगति की ओर।

Share this story