मंगलवार, 14 जुलाई 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
वाराणसी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल व्यक्ति के जीवन में सुख-दुख, सफलता और चुनौतियों का संकेत देती है। मंगलवार, 14 जुलाई 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए प्रगति, आर्थिक लाभ और नई उपलब्धियों का संदेश लेकर आया है, जबकि कुछ राशियों को दिन के अलग-अलग समय में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए मिश्रित लेकिन फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल—
♈ मेष
आज सायं 6:49 बजे तक प्रगति के अच्छे योग बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और दांपत्य जीवन संतोषजनक रहेगा। इसके बाद कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सावधानी से निर्णय लें।
♉ वृषभ
मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। कठिनाइयों का समाधान मिलेगा। जनकल्याण के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और मन आनंदित रहेगा।
♊ मिथुन
आर्थिक और व्यावसायिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक शांति का अनुभव होगा। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपसी सलाह से सफलता मिलेगी तथा सरकारी पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं।
♋ कर्क
आज सायं 6:49 बजे तक परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। आपसी संबंधों में मनमुटाव होने की संभावना है। आपकी प्रतिभा का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा और यात्रा अपेक्षित परिणाम नहीं देगी। इसके बाद समय अनुकूल रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और नई योजनाओं की रूपरेखा तैयार होगी।
♌ सिंह
आज सायं 6:49 बजे तक सफलता के अच्छे योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। इसके बाद समय कुछ प्रतिकूल हो सकता है। लाभ के मार्ग में बाधाएं आएंगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और आर्थिक नुकसान की आशंका रहेगी।
♍ कन्या
मनचाहे कार्यों में संतोषजनक सफलता मिलेगी। बुद्धि और विवेक से लिया गया निर्णय लाभदायक रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। निवेश का अपेक्षित लाभ मिलेगा और यात्रा सुखद व संतोषजनक रहेगी।
♎ तुला
लंबे समय से विचाराधीन योजना साकार होगी। सहयोगियों के सहयोग से मानसिक शांति मिलेगी। सम्मान या उपहार मिलने के योग हैं। निजी जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा।
♏ वृश्चिक
आज सायं 6:49 बजे तक समय कुछ प्रतिकूल रहेगा। पढ़ाई में व्यवधान आ सकता है और साझेदारी के व्यवसाय में नुकसान की आशंका है। इसके बाद समय अनुकूल रहेगा। मनोरंजन की ओर रुचि बढ़ेगी, हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ कटुता बनी रह सकती है।
♐ धनु
आज सायं 6:49 बजे तक व्यापारिक क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है। इसके बाद योजनाओं की पूर्ति में बाधाएं आ सकती हैं। दूसरों की सलाह को अनदेखा करना नुकसानदायक हो सकता है।
♑ मकर
प्रगति के लिए नए प्रयास सफल होंगे। परोपकार की भावना जागृत होगी। जीवन की आवश्यक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। धन संचय की ओर रुचि बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा।
♒ कुम्भ
दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। कई महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान होगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन संपन्न हो सकता है। संभावित यात्रा सुखद रहेगी।
♓ मीन
आज सायं 6:49 बजे तक ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में कम रहेगी। आय में कमी और सुख-सुविधाओं का अभाव महसूस हो सकता है। इसके बाद समय बेहतर होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और मन प्रसन्न रहेगा।
🔸 ज्योतिष परामर्शदाता:
विमल जैन
विशेषज्ञ – हस्तरेखा, रत्न-परामर्श, फलित अंक ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र
📍 पता: एस. 2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टैगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी – 221002
📞 मोबाइल: 09335414722
(नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।)

