गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
वाराणसी। अक्टूबर महीने का पहला दिन कई राशियों के लिए आर्थिक और व्यावसायिक प्रगति के अवसर लेकर आया है। कुछ जातकों को प्रभावशाली लोगों से संपर्क, पारिवारिक खुशियां और रुके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है। वहीं कुछ राशियों को आर्थिक मामलों, विवाद और आपसी संबंधों में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—
♈ मेष
वाकपटुता से संकल्प सिद्ध होगा। परिवार में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा। प्रभावशाली हस्तियों से संपर्क बनेगा। कार्य-व्यवसाय और आर्थिक पक्ष में उन्नति होगी। संत समागम का अवसर भी मिलेगा।
♉ वृषभ
स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी योजना को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आत्मसंयम से प्रगति का सिलसिला बनेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। मनोरंजन के अच्छे अवसर मिलेंगे और लाभ भी होगा।
♊ मिथुन
पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में बाधा आ सकती है। कार्यक्षमता प्रभावित होगी। व्यवहार में लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। आय की तुलना में खर्च अधिक रहेगा। विवाद से अशांति हो सकती है।
♋ कर्क
आर्थिक उन्नति के योग हैं। आशा के अनुरूप घटनाएं घटित होंगी। राजकीय पक्ष से लाभ मिलेगा। मित्रों और स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। अध्यवसाय की ओर रुझान बढ़ेगा।
♌ सिंह
कार्य-व्यवसाय में विस्तार होगा। आत्मसंयम से कार्य सिद्ध होंगे और परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा और मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
♍ कन्या
मनचाही प्रगति के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा। अपनी प्रतिभा का सदुपयोग करेंगे। आमोद-प्रमोद के साधन उपलब्ध होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। स्थान परिवर्तन के योग भी हैं।
♎ तुला
उन्नति का मार्ग अवरुद्ध हो सकता है। राजकीय पक्ष से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रतिकूलता और वाद-विवाद की आशंका रहेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी।
♏ वृश्चिक
वाकपटुता से संकल्प सिद्ध होगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आहार-विहार में नवीनता आएगी और सोचे हुए कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे।
♐ धनु
आर्थिक प्रगति के लिए मित्रों से विचार-विमर्श होगा। आशाएं फलीभूत होंगी। मित्रों-परिजनों का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी का सानिध्य प्राप्त होगा। बकाया धन की वसूली हो सकती है। विवाद का समापन होगा।
♑ मकर
पराक्रम में वृद्धि होगी। निवेश किए गए धन का प्रतिफल प्राप्त होगा। भाग्योन्नति के नए अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। उत्साह बढ़ेगा, बुद्धि का विकास होगा और मन प्रसन्न रहेगा।
♒ कुंभ
आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बन सकती है। किसी से विश्वासघात की आशंका रहेगी। वाद-विवाद से परेशानी और जोखिम उठाने से नुकसान हो सकता है। धन की क्षति, स्वजनों से मनमुटाव और एकाग्रता भंग होने की स्थिति रहेगी।
♓ मीन
सामयिक सफलता के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे। परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आएगा और कुछ समस्याओं का समाधान होगा। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। योजना को मूर्त रूप देने में सफलता मिलेगी।
🔸 ज्योतिष परामर्शदाता
विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिषी एवं वास्तुविद्
📍 पता: एस. 2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टेगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
📞 मोबाइल: 09335414722 Rashi-Daily-(Oct-2026)_260925_2…
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम अलग हो सकते हैं।

