गुरुवार, 16 जुलाई 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के प्रभाव डालती है। गुरुवार, 16 जुलाई 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए प्रगति, आर्थिक लाभ और नई उपलब्धियों का संकेत दे रहा है, जबकि कुछ राशियों को दिन के अलग-अलग समय में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए मिश्रित लेकिन फलदायी रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल—

♈ मेष
आज रात्रि 7:53 बजे तक समय कुछ प्रतिकूल रहेगा। खान-पान और दिनचर्या में अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आर्थिक नुकसान की भी आशंका है। इसके बाद समय उन्नतिकारक रहेगा। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे और नई योजनाएं सफल होंगी।

♉ वृषभ
आज रात्रि 7:53 बजे तक समय अनुकूल रहेगा। धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे और वैवाहिक जीवन की अड़चनें दूर होंगी। इसके बाद समय कुछ प्रतिकूल हो सकता है। धनहानि की आशंका रहेगी और विरोधी सक्रिय होकर परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं।

♊ मिथुन
परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार होगा। मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। परिवार और आत्मीयजनों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा और जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा।

♋ कर्क
ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों से संपर्क लाभदायक रहेगा। निकट या दूर की यात्रा शुभ परिणाम देने वाली साबित होगी।

♌ सिंह
आज रात्रि 7:53 बजे तक समय कुछ निराशाजनक रह सकता है। कार्यों में रुकावटें आएंगी और एकाग्रता की कमी महसूस होगी। इसके बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और नई उपलब्धियां हासिल होंगी।

♍ कन्या
आज रात्रि 7:53 बजे तक समय आपके पक्ष में रहेगा। नई योजना की शुरुआत के योग हैं। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। इसके बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत हो सकती हैं। लाभ के मार्ग में बाधाएं आएंगी और खर्च अपेक्षाकृत अधिक रहेगा।

♎ तुला
भाग्योन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। निकट या दूर की यात्रा के योग बनेंगे और वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

♏ वृश्चिक
किसी महत्वपूर्ण योजना को पूरा करने के लिए प्रयास सफल होंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। मनोरंजन और आमोद-प्रमोद के अवसर मिलेंगे। भोग-विलास की ओर रुचि बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा।

♐ धनु
आज रात्रि 7:53 बजे तक कठिनाइयां प्रभावी रह सकती हैं। दूसरों के मामलों में अधिक उलझने से स्वयं को नुकसान हो सकता है। इसके बाद समय अनुकूल होगा। प्रगति के लिए महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होगा और आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

♑ मकर
आज रात्रि 7:53 बजे तक ग्रहों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षमता बढ़ेगी और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। इसके बाद समय कुछ निराशाजनक रह सकता है। दैनिक कार्यों में मन कम लगेगा और यात्रा अपेक्षित परिणाम नहीं देगी।

♒ कुम्भ
नई योजनाओं को कार्यरूप देने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आकस्मिक लाभ के योग हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। मनोरंजन और मौज-मस्ती पर खर्च बढ़ सकता है।

♓ मीन
व्यापार में आ रही रुकावटें दूर होंगी और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। श्रेष्ठजनों से संपर्क लाभदायक रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। मनोरंजन और सुख-सुविधाओं के साधन उपलब्ध होंगे। विवाह और दांपत्य जीवन से जुड़े मामलों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।

🔸 ज्योतिष परामर्शदाता:
विमल जैन
विशेषज्ञ – हस्तरेखा, रत्न-परामर्श, फलित अंक ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र

📍 पता: एस. 2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टैगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी – 221002
📞 मोबाइल: 09335414722

(नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।)

Share this story