रविवार, 5 अप्रैल 2026 का राशिफल: दिन के पहले और बाद के समय में बदलेंगे आपके सितारे

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रविवार, 5 अप्रैल 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल दिन के अलग-अलग समय में अलग प्रभाव डाल रही है। कुछ राशियों के लिए शाम तक का समय अनुकूल रहेगा, जबकि उसके बाद स्थितियों में बदलाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार आज का दिन मिश्रित लेकिन अवसरों से भरपूर रहेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत राशिफल—

♈ मेष
शाम 5:28 बजे तक कार्यों में सफलता और मान-सम्मान मिलेगा। इसके बाद बाधाएं और वैवाहिक जीवन में परेशानी हो सकती है।

♉ वृषभ
उन्नति के योग हैं। कर्ज से राहत मिलेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा के अवसर बनेंगे।

♊ मिथुन
परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। धन लाभ और शुभ समाचार मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं।

♋ कर्क
शाम तक समस्याएं और मानसिक तनाव रह सकता है। इसके बाद उन्नति और प्रेम संबंधों में सुधार होगा।

♌ सिंह
शाम तक आर्थिक लाभ और सम्मान मिलेगा। इसके बाद जोखिम और पारिवारिक विवाद की आशंका है।

♍ कन्या
आर्थिक उन्नति होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और संबंधों में मधुरता आएगी।

♎ तुला
अधूरे कार्य पूरे होंगे। धन लाभ और मानसिक शांति मिलेगी। यात्रा सुखद रहेगी।

♏ वृश्चिक
शाम तक समय प्रतिकूल रहेगा और विवाद हो सकते हैं। इसके बाद सफलता और शुभ कार्यों के योग हैं।

♐ धनु
शाम तक प्रगति होगी और नए संपर्क बनेंगे। इसके बाद प्रेम संबंधों में तनाव और वाहन से कष्ट संभव है।

♑ मकर
दिन अनुकूल रहेगा। संबंध मजबूत होंगे और धन संचय के योग बनेंगे। विवाद सुलझेंगे।

♒ कुम्भ
भाग्य का साथ मिलेगा। योजनाएं सफल होंगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

♓ मीन
शाम तक व्यापार में हानि और मतभेद संभव हैं। इसके बाद समय बेहतर होगा और खुशी मिलेगी।

🔸 ज्योतिष परामर्शदाता:
विमल जैन
फलित अंक व ज्योतिषी एवं वास्तुविद्

📍 पता: एस. 2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टैगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी – 221002
📞 मोबाइल: 09335414722

Share this story