शनिवार, 22 अगस्त 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार शनिवार, 22 अगस्त 2026 का दिन कई राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कुछ राशियों को दोपहर तक सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी, जबकि उसके बाद परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल—

♈ मेष

आज दोपहर 1:26 बजे तक इच्छित कार्यों में व्यवधान आ सकता है। आलस्य अधिक रहेगा और एकाग्रता भंग हो सकती है। इसके बाद परिस्थितियां सुधरेंगी। समस्याओं का समाधान होगा और धनागम के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

♉ वृषभ

आज दोपहर 1:26 बजे तक उन्नति के अच्छे योग रहेंगे। योजनाएं सफल होंगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इसके बाद लाभ के मार्ग में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। व्यय की अधिकता से मन चिंतित रह सकता है।

♊ मिथुन

दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। दूसरों की सलाह से सफलता मिलेगी। व्यापार में निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आपसी गलतफहमियां दूर होंगी और पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा।

♋ कर्क

व्यावसायिक सफलता के योग हैं। समझदारी से लिया गया निर्णय लाभदायक रहेगा। विशेष प्रयास सफल होंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभ देगा। आकस्मिक लाभ मिलने के साथ विचाराधीन योजनाएं पूरी हो सकती हैं।

♌ सिंह

आज दोपहर 1:26 बजे तक परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। कार्यों में मन कम लगेगा। अध्ययन में व्यवधान आ सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। इसके बाद सकारात्मक विचारों का उदय होगा और स्थिति में सुधार आएगा।

♍ कन्या

आज दोपहर 1:26 बजे तक व्यवसाय में सफलता मिलेगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। मानसिक शांति रहेगी और विवाद समाप्त होने की संभावना है। इसके बाद कार्यों के प्रति उदासीनता आ सकती है तथा इच्छापूर्ति में कुछ बाधाएं महसूस होंगी।

♎ तुला

भाग्य आपका साथ देगा। आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। रुके हुए कुछ कार्य पूरे होने की दिशा में बढ़ेंगे। धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वाह करेंगे।

♏ वृश्चिक

गृहस्थ जीवन अनुकूल रहेगा। धन-संपत्ति से जुड़ा कोई मामला हल हो सकता है। मित्रों के सहयोग से मानसिक राहत मिलेगी। व्यापार के विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे और महत्वपूर्ण कार्यों में अपेक्षित सहयोग मिलेगा।

♐ धनु

आज दोपहर 1:26 बजे तक भाग्य का साथ कम मिलेगा। कार्यों में मन नहीं लगेगा और बढ़ते खर्च से चिंता रह सकती है। इसके बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। मन प्रसन्न रहेगा और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

♑ मकर

आज दोपहर 1:26 बजे तक समय अनुकूल रहेगा। इच्छित पद की प्राप्ति के योग हैं। विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकता है। इसके बाद कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। प्रतिष्ठा में कमी और धर्म के प्रति अरुचि महसूस हो सकती है।

♒ कुंभ

अभीष्ट सिद्धि के प्रयास सफल होंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समस्याओं का समाधान मिलेगा। शुभ समाचार से प्रसन्नता होगी। वैवाहिक जीवन की बाधाएं दूर होंगी और आकस्मिक लाभ मिलने की संभावना है।

♓ मीन

दिन शुभ रहेगा। किसी मांगलिक या सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण मसले सुलझेंगे। मित्रों और प्रियजनों से विचार-विमर्श लाभकारी रहेगा तथा यात्रा से भी लाभ मिलने के योग हैं।

🔸 ज्योतिष परामर्शदाता:
विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिष एवं वास्तुविद्

📍 पता: एस. 2/1-61 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टैगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी – 221002
📞 मोबाइल: 9935471722

(नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।)

Share this story