शनिवार, 4 अप्रैल 2026 का राशिफल: जानिए आज किन राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग
वाराणसी। शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए राहत और प्रगति के संकेत दे रही है, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार आज का दिन मिश्रित लेकिन अवसरों से भरपूर रहेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत राशिफल—
♈ मेष
व्यवसाय में चल रही बाधाएं दूर होंगी। मनोबल से कार्य सिद्ध होंगे और आत्मिक शांति का अनुभव होगा। यात्रा के योग बनेंगे।
♉ वृषभ
जटिल समस्याओं का समाधान होगा। नौकरी में उन्नति या स्थानांतरण के संकेत हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।
♊ मिथुन
शारीरिक सुख और पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और किसी आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
♋ कर्क
व्यवसाय में निराशा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार में तनाव और क्रोध से बचें।
♌ सिंह
परिस्थितियों में सुधार होगा। व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी और संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा संभव है।
♍ कन्या
स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। योजनाएं पूरी होंगी और वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।
♎ तुला
व्यवसाय में विस्तार होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और यात्रा सफल रहेगी।
♏ वृश्चिक
स्वास्थ्य में गिरावट और मानसिक तनाव रह सकता है। खर्च अधिक होगा और प्रतियोगिता में निराशा मिल सकती है।
♐ धनु
समय अनुकूल रहेगा। सफलता और सम्मान मिलेगा। वरिष्ठों का सहयोग लाभकारी रहेगा।
♑ मकर
योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में उन्नति और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पुराने विवाद समाप्त होंगे।
♒ कुम्भ
नौकरी में उन्नति और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
♓ मीन
प्रगति में बाधाएं और मानसिक तनाव रह सकता है। दुर्घटना की आशंका है, सावधानी रखें।
🔸 ज्योतिष परामर्शदाता:
विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिषी एवं वास्तुविद्
📍 पता: एस. 2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टैगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी – 221002
📞 मोबाइल: 09335414722

