15 नवंबर 2026 का राशिफल: वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
वाराणसी। रविवार, 15 नवंबर 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक सफलता और पारिवारिक सुख-शांति के अवसर लेकर आ सकता है। वृषभ राशि वालों की योजनाएं सफल होने के योग हैं, जबकि कर्क राशि के जातकों को विपरीत परिस्थितियों पर विजय मिल सकती है। मकर राशि वालों को आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। वहीं मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों, आपसी संबंधों और महत्वपूर्ण निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार, जानिए रविवार, 15 नवंबर 2026 को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
♈ मेष राशि (Aries)
आज समय संतोषजनक रहेगा। आपकी इच्छाओं के अनुरूप घटनाएं घटित होने की संभावना है। आत्मीयजनों से संपर्क स्थापित होगा। धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे। मनोरंजन और आमोद-प्रमोद के साधन उपलब्ध होंगे। अध्ययन और अध्यवसाय के प्रति रुचि बढ़ेगी।
♉ वृषभ राशि (Taurus)
आज किसी महत्वपूर्ण योजना का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। उन्नति के लिए किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे। विवादास्पद मामला सुलझने की दिशा में आगे बढ़ेगा। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिवार में उल्लास और प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा।
♊ मिथुन राशि (Gemini)
आज समय कुछ निराशाजनक रह सकता है। पहले से बने-बनाए कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपसी संबंधों में वैमनस्य बढ़ने की आशंका है। प्रतियोगिता में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से निराशा होगी। आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है। अकेलेपन की अनुभूति भी हो सकती है।
♋ कर्क राशि (Cancer)
आज विपरीत परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करने के योग हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। किसी नई योजना की शुरुआत हो सकती है। व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे। आय के नए स्रोत विकसित होने की संभावना है।
♌ सिंह राशि (Leo)
आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। किसी अधूरी अथवा नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। मित्रों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा। विवादास्पद मामले के समाधान की दिशा में प्रगति होगी। मेल-मिलाप और सामाजिक संपर्क बढ़ाने में रुचि रहेगी। संभावित यात्रा सफल रहने के योग हैं।
♍ कन्या राशि (Virgo)
आज महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त करने के प्रयास सार्थक होंगे। मन में अच्छे विचारों का संचार होने से आत्मिक शांति मिलेगी। परोपकार और दूसरों की सहायता करने की भावना जागृत होगी। खानपान और दिनचर्या में नवीनता आएगी। वाहन से सुख प्राप्त होगा और आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
♎ तुला राशि (Libra)
आज विचारों में स्थिरता का अभाव रह सकता है। लापरवाही के कारण नुकसान होने की आशंका है। व्यापारिक क्षेत्र में हानि हो सकती है। विभिन्न समस्याओं के कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मन उदास रहेगा और धन की कमी के कारण अशांति महसूस होगी।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज पुरुषार्थ और मेहनत के प्रति रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होने की संभावना है। परिश्रम के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सामाजिक यश, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं।
♐ धनु राशि (Sagittarius)
आज महत्वपूर्ण योजनाएं साकार होने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल रहेगा। पारिवारिक और अन्य जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वाह करेंगे। जीवन में कोई महत्वपूर्ण घटना घटित हो सकती है। स्थान परिवर्तन की दिशा में योजना बन सकती है।
♑ मकर राशि (Capricorn)
आज स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। किसी पुराने विवाद का निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। नए लोगों से संपर्क स्थापित होने के अवसर प्राप्त होंगे। दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग बन सकता है। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
आज मनचाहे कार्यों में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि कम रहेगी। आपसी संबंधों में कटुता आने की आशंका है। पारिवारिक समस्याओं के कारण चिंता बनी रहेगी। धन प्राप्ति में बाधाएं आएंगी। यात्रा से अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने की संभावना है।
♓ मीन राशि (Pisces)
आज उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। साहसिक प्रयासों में प्रगति होगी। मन में सकारात्मक विचारों का संचार होगा। स्वजनों और परिजनों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। मनोरंजन और आमोद-प्रमोद के साधन उपलब्ध होंगे। व्यक्तित्व का विकास होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
🔸 ज्योतिष परामर्शदाता
विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिषी एवं वास्तुविद्
पता: एस. 2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टैगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
मोबाइल: 09335414722
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत जन्मकुंडली के अनुसार परिणाम अलग हो सकते हैं।

