Holika Dahan Upay 2024: होलिका दहन की रात इन 2 घंटों में कर लें गेहूं से जुड़ा ये उपाय, घर में सदा के लिए वास करेंगी मां लक्ष्मी

n
WhatsApp Channel Join Now

हिंदू धर्म शास्त्रों में हर त्योहार का विशेष महत्व है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले शुभ मुहूर्त में होलिका  दहन किया जाता है।  बता दें कि इसबार होलिका दहन  24 मार्च को मानई जाएगी। इस दिन रात में शुभ मुहूर्त में किए गए कुछ उपाय मां लक्ष्मी की कृपा बरसाते हैं। शास्त्रों में होलिका की अग्नि को बहुत पवित्र माना गया है। इसके साथ ही ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन के साथ-साथ कई तरह की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।  ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन की राख से कुछ उपायों के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। जानें इन उपायों के बारे में-

n

होलिका दहन की अग्नि का महत्व 

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि होलिका की अग्नि मनुष्य के अंदर बुरी आदतों का समन करती है। साथ ही, होलिका की अग्नि व्यक्ति को जीवन में आ रही बाधाओं से मुक्ति दिलाती है। होलिका दहन से पहले काले तिल को अपने ऊपर से 3 बार घुमा लें और होलिका की अग्नि में डाल लें। इससे मनुष्य के जीवन में आ रही सभी तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलती है। 
n

गेंहू से करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो गेंहू की 7 बालियों से आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। होलिका दहन से पहले गेंहू की 7 खड़ी बालियों को लें और अपने ऊपर से 7 बार घुमा लें। इसके बाद इन्हें होलिका की पवित्र अग्नि में डाल दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा जातकों पर जिंदगीभर बनी रहेगी। घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होगा। 

शास्त्रों के अनुसार होलिका में 7 गेंहू की बालियों की आहुति दी जाती है। शास्त्रों में 7 अंक को शुभ माना गय है इसलिए सप्ताह में 7 दिन और विवाह में 7 फेरे होते हैं। इसी कारण होलिका में गेंहू की 7 बालियां डाली जाती हैं। 

m

करें धनु लग्न में ये उपाय 

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल फाग्लुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च सुबह 09 बजकर 55 मिनट से शुरू हो रही है और इसका समापन 25 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होगा। बता दें कि शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन के लिए धनु लग्न उत्तम है। 24 मार्च की रात 12 बजकर 02 मिनट से धनु लग्न लगने जा रहा है, जो कि 2 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनसे संबंधित उपाय के लिए 2 घंटे 3 मिनट का समय है। 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story