Holika Dahan 2024 : इस बार होली पर रहेगा भद्रा का साया, नोट कर लें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

m
WhatsApp Channel Join Now

होली का त्‍योहार साल में एक बार आता है। इस त्‍योहार के लिए कई दिन पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। पहले होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। इस साल होली का पर्व 24 और 25 मार्च को मनाया जाएगा। 24 मार्च रविवार को होलिका दहन किया जाएगा और अगले दिन होली खेली जाएगी। लेकिन इस साल होलिका दहन वाले दिन सुबह से ही भद्रा लग रही है। भद्राकाल में किसी भी तरह के शुभ काम को करने की मनाही होती है। ऐसे में तमाम लोग इस बात को लेकर कन्‍फ्यूज हैं कि आखिर भद्राकाल के रहते होलिका दहन कब किया जाएगा। ज्‍योतिषाचार्य विमल जैन   से जान लीजिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त-

m

कितने बजे होगा होलिका दहन
ज्‍योतिषाचार्य विमल जैन  का कहना है कि भद्राकाल 24 मार्च को सुबह 09:55 मिनट से शुरू हो जाएगा। उसी समय फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होगी। पूर्णिमा अगले दिन 25 मार्च दोपहर 12:29 बजे तक रहेगी। वहीं भद्राकाल सुबह 09:55 मिनट से रात 11:12 तक रहेगा। भद्राकाल में होलिका दहन नहीं किया जा सकता क्‍योंकि इस समय में किसी भी तरह के शुभ काम को करना वर्जित है। इसलिए होलिका दहन भद्राकाल समाप्‍त होने के बाद यानी रात 11:12 मिनट के बाद ही किया जाएगा।

m होलिका पूजन का क्‍या रहेगा समय
 होलिका दहन बेशक भद्राकाल समाप्‍त होने के बाद किया जाएगा, लेकिन होलिका पूजन पहले भी किया जा सकता है। इसके लिए भद्रा मुख छोड़कर दोपहर 12:15 मिनट से 12:45 तक करना पूजन करना शुभ रहेगा। इसके अलावा दोपहर 03:22 मिनट से शाम 05:37 मिनट तक पूजन करना शुभ रहेगा।  24 मार्च को सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है जो सुबह 07 बजे से अगले दिन सुबह 06:22 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस बार होली का पर्व सभी के लिए सफलतादायक और उन्नतिकारक रहेगा। 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story