Holi Vastu Tips 2024 : अगर आप भी इन समस्याओं से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो होली के दिन करें ये उपाय

n
WhatsApp Channel Join Now

हिंदू धर्म में होली पर्व का बहुत महत्व है। होली के दिन लोग आपसी बैर भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं और हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाते हैं। इस बार होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। हालांकि होली के दिन कुछ उपाय करने से आपकी खुशियों में ओर चांद-चांद लग सकते हैं। दरअसल, वास्तु शास्त्र में मनुष्य जीवन से जुड़ी हर एक समस्या के समाधान के बारे में बताया है। अगर व्यक्ति उन नियमों का पालन करता है, तो उसके जीवन में परेशानियां आनी कम हो जाती हैं। आज हम आपको होली के 5 ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप करते हैं तो आप पर सदा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इसके अलावा आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होगा। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में-

m

गंगाजल छिड़कें
हिंदू धर्म में गंगाजल का बहुत महत्व है। पूजा से लेकर हवन तक में गंगाजल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा घर में गंगाजल छिड़कने से नकारात्मकता का वास नहीं होता है। ऐसे में होली के दिन सूर्योदय से पहले उठे और स्नान आदि करने के बाद महादेव की पूजा करें। इसके बाद अपने हाथ में गंगाजल लें और उसे पूरे घर में छिड़क दें। इस दौरान लगातार ‘हर हर महादेव’ का जप करें। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होगा।

लाल कपड़ा
होली से एक दिन पहले यानी कि होलिका दहन के दिन भी आप एक उपाय कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक लाल कपड़ा लें। फिर उसमें 7 लौंग, 7 बादाम और 7 काली मिर्च रखें और कपड़े को अच्छे से बांध दें। इसके बाद उसे जलती हुई होलिका में अर्पित कर दें। इससे घर-परिवार में सकारात्मकता बनी रहेगी। इसके अलावा आपके ग्रह भी शांत होंगे।

m

तोरण
घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाना शुभ होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं जाती है। इसके अलावा नजर भी नहीं लगती है। ऐसे में होली के दिन घर पर ही तोरण बनाकर उसे घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। इसके लिए आप एक आम और नीम की पत्तियों से तोरण बनाएं। मान्यता है कि इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा होती है और कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

धूनी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में धूनी करने से नेगेटिव एनर्जी नहीं आती है। इसके अलावा घर वालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। ऐसे में होली के दिन पूजा करने के बाद पूरे घर में धूनी करें। धूनी में आप गूगल के साथ-साथ लोबान, लोंग, कपूर और नीम की पत्तियों को साथ में जलाएं।

दीपक
होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ होता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसलिए होली के दिन आप शाम के समय जब अंधेरा हो जाए तब घर के मुख्य द्वार पर एक दीपक जरूर जलाएं। इससे घर के अंदर नकारात्मक शक्तियों का वास नहीं होगा। इसके अलावा घर वालों की सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story