Holi 2023 : होलिका दहन के वक्त इन 2 रंगों के कपड़े पहनना माना गया है अशुभ,जानें क्या है वजह 

holi

रंगों और मस्ती से भरा होली का त्यौहार सभी को काफी भाता है। इस दिन अपनों के बीच खुशियां बांटी जाती है। होली के त्यौहार का बड़ा धार्मिक महत्व भी है। धुलेंडी के एक दिन पहले होलिका का दहन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन के दिन नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव ज्यादा होता है, ऐसे में विधिवत होलिका दहन कर इसे दूर किया जाता है। होलिका दहन के वक्त अपने कपड़ों के रंगों का चुनाव भी काफी महत्वपूर्ण होता है।  ऐसे में जरूरी है कि इस खास दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए। 

होलिका दहन के दिन क्या करें और क्या न करें ये जानना भी बेहद जरूरी है। काशी के ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार होलिका दहन के वक्त सफेद और काले रंग के वस्त्रों को धारण करने से बचना चाहिए। इस दिन किसी से न उधार लेना चाहिए और न ही किसी को उधार देना चाहिए।

holi 

होलिका दहन पर क्यों नहीं पहनें काले-सफेद कपड़े

होलिका दहन देशभर में काफी उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। हिंदू धर्म में होलिका दहन पर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व को सेलिब्रेट कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश भी दिया जाता है। होलिका दहन के वक्त काले और सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। काला रंग निगेटिविटी यानी नकारात्मकता का प्रतीक होता है और सफेद रंग पर नकारात्मकता का प्रभाव जल्द हो सकता है। यही कारण है कि इन दोनों रंगों का उपयोग नहीं करते हैं। 

holi

होलिका दहन के दिन क्या करें क्या न करें

होलिका दहन के पहले होने वाली पूजा से पूर्व लोग शरीर पर उबटन लगाते हैं। इसके बाद शरीर से निकले उबटन को होलिका के साथ दहन कर दिया जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से शरीर की सारी निगेटिविटी खत्म हो जाती है। 

जब भी होलिका दहन की पूजा करने बैठें तो हमेशा अपना मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही रखें. दहन के बाद अपनी क्षमता के मुताबिक दान करें। 

होलिका दहन की रात में मां लक्ष्मी की पूजा कर धन, वैभव की कामना करते हुए आशीर्वाद मांग सकते हैं। 

होलिका दहन के दिन सड़क पर रखी वस्तुओं को नहीं उठाना चाहिए।

 होलिका दहन वाले दिन तामसिक वस्तुओं जैसे शराब, सिगरेट, नॉनवेज का सेवन नहीं करना चाहिए। 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story