Holi 2023: होली से पहले घर में जरूर लाएं ये चीजें, आएगी बरकत, लक्ष्‍मी मां की होगी मेहरबानी

vastu

8 मार्च को पूरे देश में होली मनाई जाएगी। यह त्योहार हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में होली के दिन से जुड़े कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। लक्ष्मी मां की कृपा प्राप्त करने के लिए भी होली का त्योहार बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप भी घर में बरकत लाना है तो होली से जुड़े इन वास्तु उपाय को जरूर अपनाएं और अपने घर में ये चीजें जरूर लाये -

होली से पहले घर में लाएं ये चीजें

vastu

कई बार ऐसा होता है कि लाख कोशिशों के बावजूद हमें जीवन में सफलता नहीं मिलती है या फिर घर में बरकत नहीं आती है। हो सकता है कि आपके घर में वास्तु दोष हो। इससे बचने के लिए आप एक खूबसूरत सा बंदरवार या तोरण अपने घर लाएं और इसे घर के मुख्य दरवाजे पर टांग दें। ये ना सिर्फ घर का वास्तु दोष खत्म करता है बल्कि दिखने में भी बहुत अच्छा लगता है। 

vastu

घर के उत्‍तर या उत्‍तर-पूर्व दिशा में एक एक्वेरियम रखें क्‍योंकि इसे कुबेर का स्‍थान माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है। घर में धन आगमन के लिए भी इसे अचूक उपाय माना जाता है। ध्‍यान दे, उत्‍तर या उत्‍तर-पूर्व दिशा में एक्वेरियम रखें।

vastu

होली से पहले अपने घर में बांस का पौधा जरूर लाएं। बांस का पौधा घर में सौभाग्य लेकर आता है। यह पौधा घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करता है और इससे घर के सदस्यों की सेहत भी अच्छी रहती है। यह पौधा हर परिस्‍थति में फलता-फूलता है। 

vastu

घर में क्रिस्टल का कछुआ रखना भी बहुत शुभ माना गया है। इसे घर में लाने से आर्थिक उन्‍नति होती है और अचूक धन की प्राप्ति होती है। क्रिस्टल का कछुआ घर में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आता है। इसके अलावा आप धातु या स्‍फटिक से बना कछुआ भी घर में ला सकते हैं। अगर आपकी पीठ पर कुबेर यंत्र बना हो तो ये और भी अच्‍छा माना जाता है। 
 vastu
घर में ड्रैगन की मूर्ति या चित्र रखना भी बहुत अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर के सदस्य सुरक्षित रहते हैं। इस बार होली से पहले अपने घर में ड्रैगन का चित्र जरूर लाएं। इसे लगाने से घर के सदस्यों के बुरी नजर नहीं लगती है और घर में मां लक्ष्‍मी का वास होता है। 

vastu

होली से पहले अपने घर में चीनी सिक्‍के लाएं। फेंगशुई के अनुसार लाल धागे में सिक्‍के बांध कर घर के दरवारे के हैंडल में लटकाने से घर में सुख-शांति आती है। 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story