Holashtak Upay 2025: होलाष्टक के दौरान जरूर करें ये उपाय, सुख-समृद्धि में हो सकती है वृद्धि
वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीना हिंदू कैलेंडर का अंतिम महीना होता है। इस महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत होती है, जो हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक के दौरान किए गए कार्य सिद्ध होते हैं, खासकर तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यदि इस दौरान किसी मंत्र का विधिपूर्वक जाप किया जाए, तो उसकी सिद्धि प्राप्त हो सकती है। अब ऐसे में होलाष्टक के दौरान कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
करियर में सफलता के लिए होलाष्टक के दिन करें उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलाष्टक के दौरान करियर में सफलता प्राप्ति के लिए भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करें और इस दौरान चावल, केसर, घी से हवन करने उत्तम माना जाता है। साथ ही इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप विशेष रूप से करने से सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है और करियर में भी शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

ग्रहदोष से छुटकारा पाने के लिए होलाष्टक के दिन करें उपाय
अगर आपकी कुंडली में ग्रहदोष है साथ ही आपके काम बनते-बनते बिगड़ने लग जा रहा है तो होलाष्टक के दौरान शनिदेव को काले तिल, लोहे के सामान, काली उड़द की दाल और काले वस्त्र शनिदेव को अर्पित करें। साथ ही शनिदेव को सरसो का तेल चढ़ाएं। इससे लाभ हो सकता है और व्यक्ति के काम में बनन लग जाएंगे।
धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए होलाष्टक के दिन करें उपाय
अगर आपको बार-बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो होलाष्टक के दौरान पीली सरसो, हल्दी की गांठ और गुड़ माता लक्ष्मी को चढ़ाएं। साथ ही इस दौरानश्रीसूक्त या मंगल ऋण मोचन स्त्रोत का पाठ विधिवत रूप से करें। इससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

रोगदोष से छुटकारा पाने के लिए होलाष्टक के दिन करें उपाय
अगर आपको बार-बार स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां होती है तो होलाष्टक के दौरान नृसिंह भगवान की पूजा विधिवत रूप से करें और रोजाना उनकी आरती करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

