Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बजरंगबली हो जाएंगे नाराज!

WhatsApp Channel Join Now

चैत्र मास की पूर्णिमा बहुत विशेष मानी जाती है, क्योंकि पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान राम के भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ था. हनुमान जी भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार माने जाते हैं. हनुमान जयंती को हनुमान जन्मोत्सव के नाम से भी जाना जाता है. इस साल 02 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जाएगी. इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा की जाती है. लोग मंदिरों में जाकर बजरंगबली के दर्शन-पूजन करते हैं.धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली के दर्शन और पूजन करने से जीवन के सारे भय और कष्ट दूर होते हैं. इतना ही नहीं हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है. हनुमान जयंती के दिन कई शुभ काम किए जाते हैं, लेकिन इस दिन कुछ कामों को करने की मनाही भी होती है. मान्यता है कि इस पावन दिन ये काम करने से हनुमान जी नाराज हो  सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

हनुमान जयंती के दिन भूलकर भी ना करें ये 7 गलतियां, उठाना पड़ सकता है  नुकसान! - hanuman jayanti 2022 bhulkar bhi na karen ye 7 galti on hanuman  jayanti kee - News18 हिंदी

हनुमान जयंती पर न करें ये गलतियां
भगवान राम का अपमान:
हनुमान जयंती के दिन भगवान राम की उपेक्षा या अपमान न करें. ऐसा करने बजरंगबली क्रोधित हो सकते हैं. इसके बाद आप उनकी कितनी भी पूजा कर लें, वे प्रसन्न नहीं हो सकते.

बंदर को परेशान: हनुमान जयंती के दिन किसी भी बंदर को परेशान न करें. ऐसा करने से भी बजरंगबली रुष्ठ हो सकते हैं.

महिलाएं प्रतिमा को न छुएं: महिलाएं हनुमान जी की पूजा के दौरान उनकी प्रतिमा को न छुएं. क्योंकि वो बाल ब्रह्मचारी हैं.

महिलाएं बजरंग बाण का पाठ न करें: महिलाएं पूजा के समय बजरंग बाण का पाठ न करें.

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

नमक का सेवन: हनुमान जयंती के दिन नमक का सेवन न करें.

ता​मसिक चीजों का सेवन: हनुमान जयंती के दिन मांस, मछली, अंडा, लहसुन, प्याज आदि जैसे ता​मसिक चीजों का सेवन न करें.

पूजा में पंचामृत और चरणामृत का उपयोग: हनुमान जी की पूजा में पंचामृत और चरणामृत न अर्पित करें. क्योंकि उनकी पूजा में पंचामृत और चरणामृत अर्पित करने का विधान नहीं है.

Share this story