Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर इन चीजों को घर लाने से मिलता है बजरंगबली का आशीर्वाद, बढ़ती है सुख-समृद्धि!

WhatsApp Channel Join Now

हिंदी पंचांग में चैत्र का महीना बहुत विशेष और महत्वपूर्ण माना जाता है. इस माह की शुरुआत हिंदू नववर्ष और नवरात्रि से होती है. इसी माह में भगवान राम के जन्मदिन के रूप में राम नवमी का पर्व भी मनाया जाता है. चैत्र माह की पूर्णिमा भी बहुत विशेष होती है. इसी दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है. इसे हनुमान जन्मोत्सव भी कहा जाता है.

पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा के दिन ही बजरंबली का जन्म हुआ था. इस साल चैत्र मास की पूर्णिमा और हनुमान जयंती का पर्व 02 अप्रैल को मनाया जाएगा. हनुमान जयंती के दिन लोग मंदिर जाकर बजरंगबली के दर्शन और पूजन करते हैं. मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा करने से जीवन के तमाम भय और संकट दूर होते हैं. यह भी कहा जाता है कि हनुमान जयंती के दिन कुछ शुभ चीजें घर लाने से हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है.

हनुमान जयंती के दिन घर लाएं ये शुभ चीजें
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को चढ़ाएं ये शुभ चीजें,  बरसेगी पवन पुत्र की कृपा

सिंदूर: हनुमान जी को सिंदूर अत्यंत प्रिय है. मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से उन्हें सिंदूर अर्पित करते हैं, उन पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है. हनुमान जयंती के दिन सिंदूर घर लाकर भगवान हनुमान को चढ़ाना बहुत शुभ माना गया है.

वानर रूप का चित्र या मूर्ति: हनुमान जी वानर रूप में हैं. हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली के इस वानर रूप का चित्र या मूर्ति घर लाना बहुत शुभ रहता है. मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

गदा: हनुमान जयंती के दिन गदा घर में लाएं और विधि-विधान से उसकी पूजा करें. पूजा के बाद उसको पूर्व दिशा में रखें. गदा सिर्फ एक अस्त्र नहीं, बल्कि अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक है.

कुल्हाड़ा: हनुमान जयंती के दिन तांबे का छोटा कुल्हाड़ा घर लाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे नकारात्मक उर्जा का प्रवाह नष्ट होता है. साथ ही घर का संतुलन बना रहता है.

Share this story