Good Luck Mantra: नसीब नहीं दे रहा है साथ, तो थाम लें इन मंत्रों का हाथ… जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य!
इस दुनिया में हर व्यक्ति सफलता पाना चाहता है. कुछ लोगों का भाग्य इतना तेज होता है कि बहुत मेहनत किए बिना ही उन्हें सफलता मिल जाती है. वहीं, कुछ लोगों को बहुत मेहनत करने के बाद भी उसका फल मिलता है. ज्योतिष शास्त्र में भाग्य तेज करने के कई उपाय और मंत्र बताए गए हैं, जो व्यक्ति के भाग्य को बदलने में कारगर साबित होते हैं. अगर आप भी इन मंत्रों का जाप नियमित रूप से करते हैं, तो आपकी सोई किस्मत भी जाग सकती है. आइए जानते हैं कि वो भाग्य वृद्धि मंत्र कौन से हैं.
भाग्य चमकाने के लिए कौन सा मंत्र है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भाग्य चमकाने के लिए ‘ॐ ऐं श्रीं भाग्योदयं कुरु कुरु श्रीं ऐं फट्’ मंत्र का जाप करना चाहिए. यह ‘भाग्योन्नति मंत्र’ कहलाता है और इसके नियमित जाप से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है, सुख-शांति आती है और धन संबंधी परेशानियां भी दूर होती हैं.
इस मंत्र के जाप के अलावा, कुछ अन्य प्रभावी मंत्र भी हैं जो भाग्य वृद्धि में लाभकारी माने गए हैं –
1.ॐ ऐं श्रीं भाग्योदयं कुरु कुरु श्रीं ऐं फट्
लाभ: यह मंत्र सोया हुआ भाग्य जगाता है, सकारात्मक ऊर्जा और सुख-शांति लाता है, तथा धन संबंधी समस्याओं को दूर करता है.
सोने से पहले कम से कम 11 बार जाप करना शुभ माना जाता है.
हाथ-पैर धोकर स्वच्छ होकर बैठें. लगातार 21 दिनों तक जाप करने से लाभ मिलता है.
2. श्री गणेश मंत्र: “ॐ गं गणपतये नमः”
लाभ: यह विघ्नहर्ता गणेश को समर्पित है और किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले बाधाओं को दूर करने और सफलता पाने के लिए जाप किया जाता है.
3. बृहस्पति (गुरु) मंत्र: “ॐ बृं बृहस्पतयै नमः” या “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:”.
लाभ: इस मंत्र का जाप गुरु ग्रह को प्रसन्न करके भाग्य का साथ पाने के लिए किया जाता है.

4. गायत्री मंत्र: “ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्:
इसका जाप हर रविवार को सुबह 11 या 21 बार कर सकते हैं.
लाभ: इसे भी भाग्य चमकाने के लिए एक प्रभावी मंत्र माना जाता है.

