Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी कब है? जानिए सही तारीख, मुहूर्त और विसर्जन का दिनगणेश चतुर्थी

WhatsApp Channel Join Now

भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना जाता है. हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है. हर साल भक्त गणेश चतुर्थी का बहुत बेसब्री से इंतजार करते हैं. अगस्त का महीना शुरू होते ही गणेश भक्तों को गणपति बप्पा के आगमन का इंतजार रहने लगता है. घरों से लेकर बड़े-बड़े पंडालों तक, हर जगह बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. माना जाता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है. अगर, आप भी इस साल गणेश चतुर्थी मनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सही तिथि, शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख जान लेना जरूरी है.

सही तारीख और समय

गणेश चतुर्थी स्थापना- 14 सितंबर 2026, सोमवार

चतुर्थी तिथि प्रारंभ- 14 सितंबर 2026 को सुबह 7:06 बजे

पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 11:02 से दोपहर 1:31 बजे तक

पंचांग के अनुसार, साल 2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी. चतुर्थी तिथि की शुरुआत 14 सितंबर को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगी और इसका समापन 15 सितंबर को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर होगा. इसलिए उदया तिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर को ही मनाया जाएगा.

गणेश विसर्जन का दिन

अनंत चतुर्दशी (विसर्जन)- 25 सितंबर 2026, शुक्रवार
कुछ लोग अपनी परंपरा के अनुसार, 1.5 दिन, 3 दिन, 5 दिन या 7 दिन बाद भी विसर्जन करते हैं.
मुख्य और बड़ा सार्वजनिक विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन ही होता है.

Share this story