February Vivah Muhurat 2025: फरवरी में किन शुभ दिनों में बजेंगी शहनाइयां? यहां जानें शादी के शुभ मुहूर्त

WhatsApp Channel Join Now

फरवरी 2025 का महीना विवाह के लिए एक महत्वपूर्ण समय माना जाता है, इस महीने में बसंत पंचमी समेत कई शुभ मुहूर्त आते हैं, जब शादी की योजना बनाना उचित होता है। शादी को हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शुभ तिथि और मुहूर्त में की गई शादी हमेशा सफल होती है। इसी वजह से लोग हमेशा शुभ मुहूर्त में ही शादी-विवाह की योजना बनाते हैं। हिंदू शादी में मुहूर्त का विशेष महत्व होता है क्योंकि इसे शुभ और सकारात्मक ग्रहों की स्थिति से जोड़ा जाता है, जो जीवन की नई शुरुआत को सुखमय और समृद्ध बनाने में मदद करता है।

फरवरी के महीने में भी विवाह के कई शुभ दिन पड़ रहे हैं, जो शादी के लिए सबसे उपयुक्त हो सकते हैं। इन शुभ मुहूर्त में विवाह करना न केवल एक धार्मिक रूप से फलदायी हो सकता है, बल्कि यह आपके दाम्पत्य जीवन को भी खुशहाल बनाने में मदद कर सकता है। शुभ मुहूर्त में विवाह करने से दंपत्ति के जीवन में प्रेम, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद बना रहता है। आइए यहां जानें फरवरी 2025 में पड़ने वाले शादी के शुभ मुहूर्त के बारे में।

february month vivah muhurat

फरवरी 2025 विवाह शुभ मुहूर्त

फरवरी का महीना प्रेम के साथ शादी के लिए भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान जो शादियां होती हैं उनके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती हैं। इस साल फरवरी में शादी के लिए कुछ शुभ मुहूर्त हैं जिनमें शादी करना बहुत शुभ हो सकता है।

वहीं इस साल बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी को पड़ रहा है। इसे अबूझ मुहूर्त माना जाता है, जिसका मलतब यह हुआ कि इस दिन बिना किसी मुहूर्त का विचार किए ही शादी-विवाह जैसे शुभ काम किए जा सकते हैं। वहीं इस महीने कुछ शुभ तिथियां 7, 13, 14, 15, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी भी हैं। यदि आप शादी की योजना बना रहे हैं तो इन तिथियों में शादी करना आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है।

7 फरवरी, शुक्रवार

7 फरवरी को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है और इसी दिन रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का मिलन हो रहा है। यदि ज्योतिष की मानें तो इस दिन इंद्र और राजयोग बनने की वजह से इस दिन किया गया विवाह बहुत शुभ हो सकता है।

13 फरवरी, गुरुवार

13 फरवरी, गुरुवार के दिन फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष का आरंभ हो रहा है और इस दिन मघा और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का मिलन भी हो रहा है। इसी दिन शिव वास योग भी बन रहा है जिसकी वजह से यह तिथि विवाह के लिए बहुत शुभ मानी जा रही है।

14 फरवरी, शुक्रवार

shubh vivah muhurat in february

14 फरवरी, शुक्रवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन सुकर्मा योग बन रहा है जो किसी भी व्यक्ति की शादी के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

15 फरवरी,शनिवार

15 फरवरी, शनिवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के साथ भद्रवास योग का संयोग भी बन रहा है। यह तिथि फरवरी में शादी करने के लिए भी उत्तम है।

18 फरवरी, मंगलवार

18 फरवरी, रविवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है | जिसे विवाह के लिए बहुत शुभ मुहूर्त माना जा रहा है।

19 फरवरी, बुधवार

हिन्दू पंचांग के अनुसार 19 फ़रवरी, बुधवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी और सप्तमी तिथि है | इस दिन शादी के शुभ योग हैं।

20 फरवरी, गुरुवार

20 फरवरी, गुरुवार को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है और इस दिन अनुराधा नक्षत्र भी है, जिसमें विवाह करना बहुत शुभ हो सकता है।
21 फरवरी, शुक्रवार

21 फरवरी, शुक्रवार को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 11:58 तक और उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। इस दिन अनुराधा नक्षत्र भी है जो विवाह के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन आपके लिए विवाह करना शुभ होगा।

25 फरवरी, मंगलवार

vivah muhurat in month of feb

मंगलवार, 25 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है और इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है जिसमें विवाह करना बहुत शुभ माना जाता है।

विवाह तिथियां    शुभ मुहूर्त
7 फरवरी 2025, शुक्रवार    प्रातः 07:06 से शाम 04:17 बजे तक
13 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार    प्रातः 07:01 से प्रातः 07:31 बजे तक
14 फरवरी 2025, शुक्रवार    रात्रि 11:09 से 15 फरवरी प्रातः 06:59 बजे तक
15 फरवरी 2025, शनिवार    प्रातः 06:59 से प्रातः 10:48 बजे तक
16 फरवरी 2025, रविवार    प्रातः 06:59 से प्रातः 08:06 बजे तक
18 फरवरी 2025, मंगलवार    प्रातः 09:52 से 9 फरवरी प्रातः 06:56 बजे तक
19 फरवरी 2025, बुधवार    प्रातः 06:56 से रात्रि 07:32 बजे तक
20 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार    दोपहर 1:30 तक
21 फरवरी 2025, शुक्रवार    प्रातः 11:59 से दोपहर 03:54 बजे तक
25 फरवरी 2025, मंगलवार    प्रातः 08:15 से शाम 06:31 बजे तक

यदि आप यहां बताई तिथियों में विवाह करेंगे तो आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। आपकी इस बारे में क्या राय है, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Share this story