Falgun Month 2024: फाल्गुन माह की हो चुकी है शुरुआत, महाशिवरात्रि, होली से लेकर विजया एकादशी तक, आएंगे ये प्रमुख-व्रत त्योहार

m
WhatsApp Channel Join Now

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन साल का 12वां यानी आखिरी महीना होता है। इस महीने को आनंद और उल्लास का महीना भी माना जाता है। यह मास शादी-विवाह, मुंडन और ग्रह प्रवेश आदि कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। माघ मास की पूर्णिमा तिथि के समापन के साथ फाल्गुन मास शुरू हो जाता है। फाल्गुन और वसंत का मौसम जब साथ होते हैं तो ऐसे में धरती की तुलना सजी-धजी दुल्हन से की जाती है। फाल्गुन माह का धार्मिक, प्राकृतिक और वैज्ञानिक रूप से विशेष महत्व माना गया है। इस माह में आने वाले त्योहार होली, महाशिवरात्रि आदि बहुत खास माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि फाल्गुन माह की क्या खासियत है और इस माह में कौन-कौन से व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं। 

फाल्गुन मास 2024 व्रत-त्योहार कैलेंडर
25 फरवरी 2024 दिन रविवार- फाल्गुन मास प्रारंभ
28 फरवरी 2024 दिन बुधवर - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 
1 मार्च 2024 दिन शुक्रवार- यशोदा जंयती
3 मार्च 2024 दिन रविवार- भानु सप्तमी, शबरी जंयती, कालाष्टमी
4 मार्च 2024 दिन सोमवार- जानकी जंयती
6 मार्च 2024 दिन बुधवार- विजया एकादशी
8 मार्च 2024 दिन शुक्रवार - महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत
10 मार्च 2024 दिन रविवार- फाल्गुन अमावस्या
12 मार्च 2024 दिन मंगलवार- फुलैरा दूज
13 मार्च 2024 दिन बुधवार- विनायक चतुर्थी
17  मार्च 2024 दिन रविवार- मासिक दुर्गाष्टमी
20 मार्च 2024 दिन बुधवार- आमलकी एकादशी
21 मार्च 2024 दिन गुरुवार- नरसिंह द्वादशी
22 मार्च 2024 दिन शनिवार- प्रदोष व्रत
24 मार्च 2024 दिन रविवार- छोटी होली, होलिका दहन, फाल्गुन चौमासी चौदस
25 मार्च 2024 दिन सोमवार- होली, लक्ष्मी जयंती, फाल्गुन पूर्णिमा

 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story