Dussehra 2024 Upay: विजय दशमी पर करें ये महा उपाय, हर काम में मिलेगी जीत

m
WhatsApp Channel Join Now

दशहरा इस साल 12 अक्टूबर, दिन शनिवार को मनाया जाएगा। दशहरा के दिन जहां एक ओर रावण किया जाता है तो वहीं दूसरी ओर श्री राम की पूजा का विधान है। इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र में भी दशहरा को बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है क्योंकि इस दिन दसों दिशाएं खुली होती हैं और शुभता प्रदान करती हैं। दशहरा को विजय दशमी भी कहते हैं। इसी कारण से ज्योतिष में ऐसा बताया गया है कि इस दिन कुछ सरल छोटे-छोटे उपाय करने से हर कम में जीत हासिल की जा सकती है। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में विस्तार से।

m

दशहरा के उपाय 

दशहरा के दिन घर की उत्तर-पूर्व दिशा में शमी का पौधा लगाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और सकारात्मकता बढ़ेगी।

दशहरा के दिन सरसों के तेल में तिल मिलाकर जलाएं। इससे शनिदेव का क्रोध शांत होगा और साढ़े साती एवं ढैय्या से राहत मिलेगी।

दशहरा के दिन घर में सुंदरकांड और रामचरितमानस का पाठ करें। इससे भगवान श्री राम का आशीर्वाद मिलेगा और शुभता आएगी।

m

दशहरा के दिन घर में राम दरबार की स्थापना करना भी शुभ माना जाता है। इससे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं और ग्रह दोष मिटता है।

दशहरा के दिन 7 लौंग, 7 कपूर और 5 तेजपत्ते लेकर उन्हें जला लें और फिर उसका धुंआ घर में करें। इससे बुरी नजर उतर जाती है।

दशहरा के दिन शनिदेव और हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन के संकट दूर होते हैं और शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

Share this story

News Hub