सावन में जरूर करें इन चीजों का दान, वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं होंगी दूर

WhatsApp Channel Join Now

सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस दौरान की गई पूजा-अर्चना और दान का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में कुछ खास चीजों का दान करने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है। यदि आपके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो सावन में इन चीजों का दान करके आप उन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

nirjala-ekadashi-2025-what-things-should-be-donate-to-get-rid-of-grah-dosha-1748424661486

सावन माह में करें सफेद चीजों का दान

चंद्रमा को मन और वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है। यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो या किसी ग्रह के साथ उसकी युति वैवाहिक जीवन में कलह का कारण बन रही हो, तो सफेद चीजों का दान बहुत लाभकारी होता है। सावन में सोमवार के दिन दूध, चावल और चीनी का दान करना चाहिए। ये चीजें भगवान शिव को भी प्रिय हैं। इनका दान करने से मानसिक शांति मिलती है और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।

सावन माह में करें घी का दान

घी को अत्यंत पवित्र माना गया है। सावन के महीने में घी का दान करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है और स्वास्थ्य बेहतर होता है। यदि आप किसी बीमारी से लंबे समय से पीड़ित हैं, तो घी का दान करना लाभदायक हो सकता है।

सावन माह में करें चांदी या तांबे का दान

यदि कुंडली में कालसर्प दोष है, तो सावन में चांदी या तांबे के नाग-नागिन के जोड़े का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है और संतान प्राप्ति के योग भी बनते हैं। इसके अलावा, चांदी या तांबे का सामान्य दान भी ग्रहों की शांति के लिए उत्तम है।

Teel-dan

सावन माह में करें काले तिल का दान

सावन के महीने में काले तिल का दान करने से राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित व्यक्ति के लिए काले तिल का दान विशेष रूप से फायदेमंद होता है। शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करना भी शुभ माना जाता है।
 

Share this story