शनि ग्रह से जुड़े ये 5 कारोबार कर लें, फिर देखें कैसे रोतों-रात पलटेगी आपकी किस्मत

n
WhatsApp Channel Join Now

शनिवार का दिन मुख्य रूप से शनि देव का होता है। इस दिन लोग शनि महाराज का आशीर्वाद पाने के लिए उनके निमित्त सरसों के तेल का दीपदान करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं शनि देव से जुड़े कुछ व्यापार ऐसे हैं। जिसे करने से बंद किस्मत का पिटारा खुल सकता है। आइए जानते हैं उन कारोबार के बारे में।

m

शनि देव का जब 7वें या 10वें घर से संबंध हो
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का दसवां घर हमारे कर्म को दिखाता है। वहीं सातवां भाव भी साझेदारी और पार्टनरशिप से जुड़ा होता है और कुछ हद तक व्यापार को संबोधित भी करता है। यदि कुंडली में इन दोनों घर में शनि देव विराजमान हैं  या इन घरों में कुंभ और मकर राशि है या शनि देव इन दो स्थानों में मजबूत होकर बैठें हैं। तो आपको निश्चित ही शनि देव से जुड़े व्यापार सातवें आसमन पर पहुंचा देंगे।

m

शनि देव से जुड़े 5 फायदेमंद कारोबार
शनि देव खनिज पदार्थों और जमीन के अंदर पाए जाने वाले मेटल पर अपना अधिप्त्त रखते हैं। यदि शनि देव आपकी कुंडली में अच्छे हैं तो आप लोहे से जुड़ा व्यापार शुरू कर सकते हैं। शनि देव की प्रिय धातु लोहा है। तो इसका व्यापार शनि देव की कृपा से आपको धनवान बना सकता है।

जमीन के अंदर से तेल भी निकलता है। आप चाहें तो प्रेट्रोल, सरसों का तेल या रिफाइंड ऑयल का कारोबार कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव से जुड़ा यह व्यापार भी शुभ फलों को देने वाला है।

m

शनि देव ग्रहों में न्याय के कारक है। तो आप लॉ फर्म या वकालत से जुड़ा काम कर सकते हैं। उचित न्याय का कार्य करने से शनि देव अपना आशीर्वाद भी देते हैं।वैसे शनि देव उन लोगों से सबसे ज्यादा प्रसन्न होते हैं। जो गरीबों और दीन-दुखियों की सबसे ज्यादा मदद करते हैं और समाजसेवी का काम करते हैं। यदि ऐसे में आप एन.जी.ओ या चौरिटि संस्थान खोलते हैं। तो इससे आप जीवन में बहुत आगे बढ़ सकते हैं और हर जगह आपको शनि देव का साथ मिलेगा।

m

खनिज चीजों की बात करें तो आप कोयले का भी कारोबार कर सकते हैं। शनि ग्रह इसके भी कारक है और इसमें आपको वह अच्छि खासी सफलता दे सकते हैं।

ज्यादातर शनि देव की कृपा जिनपर देखी गई है। वह इन्हीं सब व्यापार को कर के जीवन में आगे बड़ते हैं। आप भी यदि इन सभी कार्यों को करना चाहते हैं। तो शुभ मुहूर्त के अनुसार शनि महाराज का आशीर्वाद लेकर इन कार्यों को कर के मोटा मुनाफा कमा सकते हैं।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story