Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है? नोट कर लें सोने की खरीदारी का सही समय

WhatsApp Channel Join Now

 पांच दिन को दीपोत्सव की शुरुआत बस होने वाली है। लोगों को धनतेरस, छोटी दिवाली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का बेसब्री से इंतजार है। इस बार दिवाली की तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन सुबह से पूरी रात तक खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त बन रहा है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी और बर्तन खरीदने की परंपरा भी है। धनतेरस के दिन शाम को प्रदोष काल में भगवान धन्वंतरि के साथ कुबेर देव और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। परिवार में सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में सोना खरीदा जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि धनतेरस के दिन सोने की खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है। 

m

धनतेरस 2024 सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10:31 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 30 अक्टूबर दोपहर 1:15 पर खत्म हो जाएगी। वहीं, धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर की सुबह 10:31 बजे से 30 अक्टूबर को सुबह 6:32 बजे तक रहेगा यानी इस बार सोना खरीदने के लिए आपके पास सोना खरीदने के लिए 20 घंटे 1 मिनट का समय रहेगा। इस दौरान आप सोना खरीद सकते हैं। इस दौरान आप सोना, चांदी, ज्वैलरी, गाड़ी, मकान, दुकान खरीद सकते हैं। इसके अलावा झाड़ू, पीतल के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक चीजें और धनिया भी धनतेरस के दिन खरीदा जाता है। साथ ही चांदी के सिक्के, गणेश व लक्ष्मी प्रतिमा की खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है।

m

शुभ मुहूर्त 2024 
पूजा शुभ मुहूर्त-
29 अक्टूबर शाम 6:31 बजे से रात 8:13 बजे तक। 
प्रदोष काल का समय – 29 अक्टूबर शाम 5:38 बजे से रात 8:13 बजे तक। 
वृषभ काल का समय- 29 अक्टूबर शाम 6:13 बजे से रात 8:27 बजे तक।
त्रिपुष्कार योग – 29 अक्टूबर सुबह 6:31 बजे से 10:31 बजे तक। 

m

सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त 
वाराणसी-
29 अक्टूबर शाम 6:31 PM से 08:13 PM
गुरुग्राम – 29 अक्टूबर शाम 6:32 PM से 08:14 PM
नोएडा – 29 अक्टूबर शाम 6:31 PM से 08:12 PM
दिल्ली- 29 अक्टूबर शाम 6:32 PM से 08 : 11 PM 

 

Share this story