Devuthani Ekadashi 2025 Vivah Muhurat: देवउठनी के 20 दिन बाद शुरू होंगे शुभ संस्कार, जानें इस साल और अगले साल कितने दिन बजेंगी शहनाइयां

WhatsApp Channel Join Now

 देवउठनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं. भगवान विष्णु के जागने के साथ ही चातुर्मास का समापन हो जाता है. ये एकादशी देवोत्थान और प्रबोधनी एकादशी भी कहलाती है. देवउठनी एकादशी से विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे तमाम मांगलिक काम शुरू हो जाते हैं. इस साल देवउठनी एकादशी एक नवंबर को पड़ रही है.

इसके बाद हिंदू धर्म में तमाम मांगलिक काम शुरू हो जाएंगे. इस साल अब सिर्फ 11 ही विवाह के मुहूर्त बचे हैं. देवउठनी एकादशी से विवाह की शुरुआत हो जाती है. इस बार मांगलिक काम तो शुरू हो जाएंगे, लेकिन देवउठनी एकादशी के दिन विवाह नहीं होंगे. आइए जानते हैं इसकी वजह क्या है? साथ ही जानते हैं इस साल के बचे 11 और अगले साल के विवाह मुहूर्त के बारे में.

Auspicious works will start from Dev Uthani Ekadashi know the time for  marriage from November to February shaadi muhurat देव उठनी एकादशी से होगी  मांगलिक कार्यों की शुरुआत, जानें नवंबर से फरवरी

देवउठनी एकादशी के 20 दिन बाद क्यों शुरू होंगे विवाह?
इस बार देवउठनी एकादशी के 20 दिन बाद यानी 21 नवंबर से विवाह की शुरुआत होगी. देवउठनी एकादशी के दिन ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य शुक्र के स्वामित्व वाली राशि तुला में रहेंगे. इस वजह से विवाह की शुरुआत 21 नवंबर से होगी. गत वर्ष 72 दिन ही विवाह के मुहूर्त थे. साल 2026 अधिक मास का वर्ष होने वाला है. यानी वर्ष 2026 में 13 माह होंगे.

अगले साल दो ज्येष्ठ माह होंगे. साल 2026 में 81 विवाह के मुहूर्त हैं. हालांकि साल 2026 के जनवरी माह में एक भी विवाह के मुहूर्त नहीं हैं. ऐसा इसलिए हैं क्योंकि जनवरी माह में शुक्र ग्रह अस्त हो रहे हैं.

Vivah Muhurat 2025: देवउठनी एकादशी के बाद कब से शुरू होंगी शादियां?  नवंबर-दिसंबर में सिर्फ इतने ही हैं शुभ मुहूर्त | Marriage muhurat 2025  wedding dates after dev uthani ekadashi nov dec

वर्ष 2025 के विवाह मुहूर्त
नवंबर माह में 21 से 25 तारीख और 29, 30 तारीख को विवाह मुहूर्त हैं. इस माह में सात दिन विवाह मुहूर्त है. दिसंबर माह में 1, 4, 5, और 6 तारीख को विवाह के मूहूर्त हैं. इस माह चार दिन विवाह होंगे.

Dev Uthani ekadashi kab hai vivah muhrat marriage dates november december  Marriage Shubh Muhurat : देवउत्थान एकादशी से शुरू होंगे शुभ कार्य, 21 दिन  में विवाह के सिर्फ19 मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan

वर्ष 2026 के विवाह मुहूर्त
फरवरी माह
में चार से आठ और 10 से 16 तारीख तक विवाह के मुहूर्त रहेंगे. इस माह में 12 दिन विवाह होंगे. मार्च माह में तीन से चौदह तारीख तक विवाह के मुहूर्त रहेंगे. इस माह में 12 दिन विवाह होंगे. अप्रैल माह में 15, 20, 21 फिर 25 से 30 तारीख तक विवाह के मुहूर्त रहेंगे. इस माह में 9 दिन विवाह होंगे. मई माह में 1, फिर 3 से 9 और 12, 13 और 14 तारीख को विवाह के मुहूर्त रहेंगे. इस माह में 11 दिन विवाह होंगे. जून माह में 19 से 30 तारीख तक विवाह के मुहूर्त रहेंगे. इस माह में 12 दिन विवाह होंगे. जुलाई माह में 1, 2 फिर 6 से 8 और 11, 12 तारीख को विवाह के मुहूर्त रहेंगे. इस माह में 7 दिन विवाह होंगे. नवंबर माह में 20, 21 फिर 24 से 27 और 30 तारीख को विवाह के मुहूर्त रहेंगे. इस माह में 7 दिन विवाह होंगे. दिसंबर माह में 1 से 6 और 9 से 13 तारीख तक विवाह के मुहूर्त रहेंगे. इस माह में 11 दिन विवाह होंगे. सामूहिक विवाह 30 अप्रैल (अक्षय तृतीया)

Share this story