Choti Diwali 2025: छोटी दिवाली की रात करें नारियल के ये उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद!

WhatsApp Channel Join Now

धनतेरस से दीपोत्सव की शुरुआत हो चुकी है. आज छोटी दिवाली है. इस दिन भगवान हनुमान और मां काली का पूजन किया जाता है. इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की भी पूजा होती है. इस दिन शाम के समय मां लक्ष्मी के पूजन का विधान भी धर्म शास्त्रों में है. इस दिन शाम के समय माता लक्ष्मी का पूजन करने से उनकी कृपा बनी रहती है. शाम के समय घरों में दीये जलाए जाते हैं.

ज्योतिष शास्त्र में छोटी दिवाली के दिन के लिए कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं. ये उपाय छोटी दिवाली की रात को किए जाते हैं. रात में किए गए हर सत्कर्म और उपाय का असर पूरे वर्ष तक बना रहता है. नारियल के कुछ उपाय तो माता लक्ष्मी को अति प्रिय हैं. मान्यता है कि अगर दिवाली या दिवाली से पूर्व संध्या यानी छोटी दिवाली पर नारियल के ये उपाय किए जाएं तो माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है, जिससे धन, सौभाग्य और समृद्धि आती है.

दिवाली की रात करें ये जादुई नारियल उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगा हमेशा के लिए  छुटकारा | Diwali coconut rituals laxmi pooja financial blessings year long  prosperity | Dynamite News Hindi

छोटी दिवाली पर नारियल के उपाय
छोटी दिवाली की रात को नारियल को पूजा वाले स्थान पर रखें. फिर कुमकुम से तिलक कर फूल चढ़ाकर नारियल की पूजा करें. इसके बाद मां लक्ष्मी से मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करें. नारियल को पूजा वाले स्थान पर रखकर छोड़ दें. एक दिन बाद नारियल को तिजोरी में वहां रखें, जहां धन रखा हो. इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.
लाल या पीले कपड़े में नारियल बांधकर तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें. इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही आर्थिक परेशानियां दूर होती होती हैं.
छोटी दिवाली के दिन नारियल खरीदकर उसको पवित्र नदी में स्नान कराएं. नारियल को गंगाजल से भी शुद्ध किया जा सकता है. इस कार्य को गुप्त तरीके से करें. इसके बाद नारियल को पूजा वाली जगह पर रख दें. इस उपाय को करने घर में धन का आगमन होता है.

Soumya Chaurasia
Soumya Chaurasia

6554 Articles

Share this story