Chhath Puja Suryoday Time 2024 : छठ पूजा के दिन यूपी बिहार से दिल्ली तक क्या है सूर्योदय का सही समय?

WhatsApp Channel Join Now

हिन्दू धर्म का महापर्व छठ की नहाय खाय के साथ शुरूआत हो चुकी है और ये पर्व पूरे 4 दिनों तक चलेगा। ऐसे में लोगों के मन में अभी से सवाल उठने लगे हैं कि छठ पूजा के दिन सूर्योदय किस समय होगा। छठ का व्रत रखने वाले लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि छठ पूजा के दिन सूर्योदय कितने बजे होगा। यहां पर आपको सूर्योदय को लेकर जानकारी दी जा रही है कि दिल्ली, बिहार, झारखंड और यूपी में छठ पूजा के दिन सूर्योदय का सही समय रहेगा। जिसमें व्रती लोग सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी पूजा पूरी करेंगे। 

m

सूर्योदय का सही समय
पंचांग के अनुसार, देश की राजधानी नई दिल्ली में सूर्योदय सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर होगा। ऐसे में सूर्य अर्घ्य सुबह 6:38 बजे दिया जाएगा। इसके साथ ही व्रती छठ का प्रसाद ग्रहण करेंगे और व्रत को पूरा करेंगे। 
बिहार में सूर्योदय का समय 5 बजकर 59 मिनट है। इसलिए बिहार में सूर्य अर्घ्य 5 बजकर 59 मिनट पर दिया जाएगा। 
उत्तर प्रदेश में सूर्योदय का समय 6 बजकर 20 मिनट है। इसलिए यूपी में सूर्य अर्घ्य 6 बजकर 20 मिनट पर दिया जाएगा। 
झारखंड में सूर्योदय का समय 5 बजकर 58 मिनट है। इसलिए झारखंड में सूर्य अर्घ्य 5 बजकर 58 मिनट पर दिया जाएगा। 
पश्चिम बंगाल में सूर्योदय का समय 5 बजकर 44 मिनट है। इसलिए पश्चिम बंगाल में सूर्य अर्घ्य 5 बजकर 44 मिनट पर दिया जाएगा। 

m

सूर्य देव को क्यों देते हैं अर्घ्य
हिन्दू धर्म में भगवान सूर्य देव ग्रहों के राजा माने गए हैं। महापर्व छठ के दिन सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति निरोगी रहता है, उसे किसी भी प्रकार का रोग होने की आशंका कम से कम होती है। सूर्य देव के अशीर्वाद से व्यक्ति का घर धन और धान्य से भरा रहता है। उसके ​जीवन के संकट दूर होते हैं. छठ के दिन सूर्य देव की पूजा करने और अर्घ्य देने से लोगों की सभी मनोकामनां पूरी होती हैं। घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। 

Share this story