Chhath Puja Day 2: छठ पूजा में खरना आज, भूलकर भी न करें ये गलतियां, जान लें पूजा विधि

WhatsApp Channel Join Now

छठ पूजा का महापर्व 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हो चुका है. आज छठ पूजा का दूसरा दिन है. आज छठ पूजा में खरना है. खरना का दिन छठ पूजा में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. खरना पर पूरे दिन का व्रत रखा जाता है. खरना का अर्थ होता है, शुद्धता. ऐसे में इस दिन शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान ध्यान रखा जाता है, ताकि पूजा किसी भी तरह से बाधित न हो.

Kharna Is Celebrated On The Second Day Of Chhath Puja, Worship Of Sun, Puja  Vidhi And Niyam In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Chhath Puja :आज शाम  में छठ
इस दिन मिट्टी के नए चूल्हे पर प्रसाद बनाया जाता है. प्रसाद बनाने के लिए आम की लकड़ियों का उपयोग होता है. इससे प्रसाद की पवित्रता बनी रहती है. इस दिन पूरे दिन व्रत के बाद शाम को देवी-देवताओं और छठी मैया को भोग लगाया जाता है. फिर इस प्रसाद को ग्रहण किया जाता है. खरना पर कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए. खरना के दिन कुछ गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं इस दिन क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए? साथ ही जानते हैं खरना के दिन की पूजा विधि.

खरना के दिन न करें ये गलतियां
छठ पूजा से जुड़ी वस्तुओं को गलती से भी गंदे हाथों से ना छुएं. पूजा से जुड़ी वस्तुओं को हाथ धोकर या फिर नहाने के बाद ही छूना सही है. खरना के किसी भी सामान में गंदे हाथ ना लगाएं. अगर गलती से ऐसा कर देते हैं, तो उस समान को पूजा में उपयोग ना करें. खरना के दिन प्रसाद बनाने वाली जगह साफ सुथरी होनी चाहिए. सूर्य देव और छठी मैया को प्रसाद अर्पित करने के बाद ही व्रती महिलाएं और परिवार के सदस्य भोजन करें. प्रसाद में केवल सेंधा नमक का ही उपयोग करें और कोई भी दूसरा नमक ना खाएं.

Chhath Puja 2024: छठ पूजा का दूसरा दिन आज; जानें क्या है खरना पूजन और क्यों  है महत्वपूर्ण? - chhath puja 2024 kharna puja second day of chhathpuja know  kharnaa meaning significance

खरना पूजन की विधि
खरना के दिन सुबह जल्दी उठकर घर की अच्छी तरह सफाई करने के बाद नहा-धोकर साफ और आरामदायक वस्त्र पहनें. पूजा-पाठ करें. शाम को दोबारा स्नान करें. फिर साफ वस्त्र पहनें. आम की लकड़ियों से आग जलाकर प्रसाद (भोजन) बनाएं. प्रसाद तैयार होने के बाद सबसे पहले छठी मैया को भोग अर्पित करें. पूजा संपन्न होने के बाद व्रती कुछ समय वहीं बैठें और माता का ध्यान करें.

Share this story