Chhath Puja 2025: दिल्ली से वाराणसी तक आज अलग-अलग शहरों में कब होगा सूर्यास्त? जानें-अर्घ्य देने की शुभ घड़ी

WhatsApp Channel Join Now

छठ पूजा के महापर्व में 26 अक्टूबर यानी बीते कल को खरना संपन्न हुआ. खरना पर पूजा के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया. आज छठ पूजा के महापर्व में संध्या अर्घ्य का दिन है. आज शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. फिर कल उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के कठिन व्रत का पारण किया जाएगा. इसके साथ ही छठ पूजा का महापर्व संपन्न हो जाएगा.हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठ महापर्व के दौरान अगर सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है, तो घर-परिवार में खुशियां बनी रहती हैं. जीवन में समृद्धि और प्रगति आती है. धन संपदा बनी रहती है. संतान को जीवन में सफलता मिलती है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आज विभिन्न राज्यों में सूर्यास्त कितने बजे होने वाला है. साथ ही जानते हैं सूर्य को संध्या अर्घ्य देने की शुभ घड़ी.

Chhath Puja 2025 Arag Time: आज छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को दिया  जाएगा अर्घ्य

छठ पूजा सूर्यास्त का टाइम 

वाराणसी में आज सूर्यास्त 5 बजकर 22 मिनट पर होगा.
दिल्ली में आज सूर्यास्त 5 बजकर 40 मिनट पर होगा.
पटना में आज सूर्यास्त शाम 5 बजकर 11 मिनट पर होगा.
चंडीगढ़ में आज सूर्यास्त शाम 5 बजकर 39 मिनट पर होगा.
लखनऊ में आज सूर्यास्त शाम 5 बजकर 27 मिनट पर होगा.
कोलकाता में आज सूर्यास्त शाम 5 बजकर 01 मिनट पर होगा.
रांची में आज सूर्यास्त शाम 5 बजकर 13 मिनट पर होगा.
जबलपुर में आज सूर्यास्त शाम 5 बजकर 35 मिनट पर होगा.
जयपुर में आज सूर्यास्त शाम 5 बजकर 48 मिनट पर होगा.
अहमदाबाद में आज सूर्यास्त शाम 6 बजकर 05 मिनट पर होगा.

कल से शुरू हो रहा छठ का महापर्व, जानें नहाय-खाय और अर्घ्य का सही समय

छठ पूजा के पहले अर्घ्य का समय 
छठ पूजा में आज शाम के समय अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इस दौरान सूर्य और षष्ठी माता के मंत्रों का जाप करना चाहिए. संध्या अर्घ्य का दिन छठ पूजा का मुख्य दिन होता है. आज संध्या अर्घ्य का समय- शाम 4:50 मिनट से 5:41 मिनट तक है. कल उषा अर्घ्य यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और व्रत का पारण किया जाएगा.

 

Share this story