जुलाई में पड़ने वाले व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट यहां देखें, देवश्यनी एकादशी से नाग पंचमी तक
जुलाई का महीना कुछ ही समय में शुरू होने वाला है. जुलाई के महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार का बहुत धार्मिक महत्व होता है. जानते हैं जुलाई के महीने में पड़ने वाले पर्व कौन से हैं और क्या हैं उनका धार्मिक महत्व. हिन्दू पंचांग के अनुसार आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा तिथि यानी सोमवार से जुलाई का महीना शुरू हो रहा है.सावन माह की शुरूआत भी जुलाई के महीने में हो रही है. इस माह में भोलेनाथ की आराधना करने से हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है.जुलाई में देवश्यनी एकादशी के साथ भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा में चले जाते हैं उसके बाद धरती का कार्यभार भोलेनाथ संभालते हैं. देवश्यनी एकादशी के बाद भोलेनाथ के प्रिय माह सावन की शुरूआत होती हैं, जिसमें सावन के सोमवार, मंगला गौरी व्रत, सावन शिवरात्रि, सावन अमावस्या, हरियाली तीज, नाग पंचमी जैसे पर्व पड़ते हैं.
जुलाई व्रत त्योहार 2025 लिस्ट
3 जुलाई (गुरुवार) -मासिक दुर्गाष्टमी
6 जुलाई (रविवार) -देवश्यनी एकादशी
6 जुलाई (रविवार) -गौरी व्रत
8 जुलाई (मंगलवार)-भौम प्रदोष व्रत
9 जुलाई (बुधवार)-आषाढ़ चौमासी चौदस
10 जुलाई (गुरुवार)-कोकिला व्रत
10 जुलाई (गुरुवार)-आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा
11 जुलाई (शुक्रवार)- सावन शुरू
14 जुलाई (सोमवार)-सावन पहला सोमवार
15 जुलाई(मंगलवार)- मंगला गौरी व्रत
16 जुलाई (बुधवार)- कर्क संक्रांति
21 जुलाई (सोमवार)-सावन दूसरा सोमवार
21 जुलाई (सोमवार)-कामिका एकादशी
22 जुलाई(मंगलवार) -दूसरा मंगला गौरी व्रत/ सावन प्रदोष व्रत
23 जुलाई (बुधवार)- सावन शिवरात्रि
24 जुलाई (गुरुवार)-हरियाली अमावस्या
27 जुलाई (रविवार)- हरियाली तीज
28 जुलाई (सोमवार)- सावन का तीसरा सोमवार व्रत/ विनायक चतुर्थी
29 जुलाई(मंगलवार)- नाग पंचमी
29 जुलाई(मंगलवार)- तीसरा मंगला गौरी व्रत
30 जुलाई 2025 (बुधवार)- स्कंद षष्ठी और कल्की जयंती
31 जुलाई 2025 (गुरुवार)- तुलसीदास जयंती

