Chandra Grahan 2026: भारत में आज इस समय लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, सूतक काल हुआ शुरू
 

WhatsApp Channel Join Now

पंचांग के अनुसार, साल 2026 का पहला खगोलीय घटनाक्रम आज यानी 3 मार्च को होने जा रहा है. आज देश और दुनिया के कई हिस्सों में खंडग्रास चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाने वाला यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगने जा रहा है. सबसे खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा, जिसके कारण इसका सूतक काल भी प्रभावी माना जा रहा है. भारत में आज सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सूतक लग चुका है, जिसमें कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होता है.भारतीय समयानुसार, साल के इस पहले चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर में होगी.

Chandra Grahan 2026: बहुत खास होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत के  किस शहर में कब दिखेगा ब्ल्ड मून? - chandra grahan 2026 first lunar eclipse  of year will be

आज कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण?

ग्रहण का आरंभ: दोपहर 03:20 बजे
ग्रहण का समापन: शाम 06:46 बजे
कुल अवधि: लगभग 3 घंटे 27 मिनट

सूतक काल का समय और महत्व

शास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. आज सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर सूतक लग चुका है, जिसका समापन शाम को 6 बजकर 46 मिनट पर होगा. सूतक काल को एक अशुभ समय माना जाता है, जिसमें प्रकृति में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है. इसलिए इस दौरान मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं.

सूतक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

मूर्तियों का स्पर्श वर्जित: सूतक के दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियों को छूना मना है.आप मानसिक जाप कर सकते हैं.

शुभ कार्य न करें: इस अवधि में किसी भी प्रकार के मांगलिक या नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए.

खान-पान पर रोक: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक में भोजन पकाना और खाना वर्जित है.हालांकि, बीमार, बुजुर्ग और बच्चों के लिए इसमें छूट दी गई है.

बाकी सावधानियां: ग्रहण और सूतक के दौरान बाल काटना, नाखून काटना या दाढ़ी बनवाना अशुभ माना जाता है.

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक  काल से लेकर भारत में दिखने का समय - chandra grahan 2026 date time india sutak  kaal 3

भारत और दुनिया के किन हिस्सों में दिखेगा ग्रहण?

 भारत के अलावा यह एशिया के अन्य देशों, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ-साउथ अमेरिका और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में नजर आएगा.

 भारत में यह ग्रहण दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद और पटना जैसे बड़े शहरों में देखा जा सकेगा.

ग्रहण के बाद क्या करें?

ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें और स्नान के बाद दान-पुण्य करना बहुत ही फलदायी माना जाता है. ताजा भोजन बनाएं और तुलसी के पत्तों का उपयोग करें.
 

Share this story