Chaitra Navratri Muhurat 2026: नवरात्रि के पहले दिन गलत समय न करें घटस्थापना? देवी का प्रकोप कर देगा जिंदगी तबाह- जानें शुभ मुहूर्त

WhatsApp Channel Join Now

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है. यह नौ दिनों तक चलने वाला पवित्र पर्व मां शक्ति की आराधना का सबसे बड़ा अवसर होता है. साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से होने जा रही है. नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना (कलश स्थापना) की जाती है, जो पूरे उत्सव की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घटस्थापना हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए.

यदि इसे गलत समय पर किया जाए तो पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता और देवी की कृपा प्राप्त करने में बाधा आ सकती है. इसलिए घटस्थापना के सही समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है. आइए जानते हैं साल 2026 में घटस्थापना यानी पूजा के पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहर्त किस टाइम है.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 कब से शुरू? घटस्थापना मुहूर्त और  कलश स्थापना विधि

2026 में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, 19 मार्च 2026 को नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का शुभ समय बहुत सीमित है.
शुभ मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगा, इसी अवधि में कलश स्थापना करना सबसे शुभ माना गया है.

घटस्थापना क्या होती है?
घटस्थापना, जिसे कलश स्थापना भी कहा जाता है, नवरात्रि के पहले दिन की जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण पूजा होती है. इसमें एक पवित्र कलश को स्थापित करके मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है. कलश को ब्रह्मांड और सृष्टि का प्रतीक माना जाता है. इसे शुद्ध जल, आम के पत्तों, नारियल और अन्य पवित्र वस्तुओं के साथ स्थापित किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस कलश में देवी शक्ति का वास होता है और पूरे नौ दिनों तक घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

चैत्र नवरात्रि 2026 कब है? जानें तिथि, घटस्थापना मुहूर्त, दिन-वार पूजा विधि
घटस्थापना में किन चीजों का उपयोग होता है?
मिट्टी या तांबे का कलश
शुद्ध जल या गंगाजल
आम के पत्ते
नारियल
रोली, अक्षत और मौली
जौ (जौ बोना शुभ माना जाता है)
लाल कपड़ा
घटस्थापना करते समय रखें इन बातों का ध्यान
हमेशा शुभ मुहूर्त में ही घटस्थापना करें.
पूजा स्थान को पहले अच्छी तरह साफ करें.
कलश को उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना शुभ माना जाता है.
पूरे नौ दिनों तक अखंड दीप जलाना शुभ माना जाता है.
रोजाना देवी की पूजा और आरती जरूर करें.

Chaitra Navratri Muhurat 2026: नवरात्रि के पहले दिन गलत समय न करें घटस्थापना? देवी का प्रकोप कर देगा जिंदगी तबाह- जानें शुभ मुहूर्त
घटस्थापना का धार्मिक महत्व
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, कलश में देवताओं का वास माना जाता है. नवरात्रि के दौरान स्थापित किया गया कलश घर में शक्ति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है. मान्यता है कि इन नौ दिनों में मां दुर्गा अपने भक्तों के घर पधारती हैं. इसलिए पूरे श्रद्धा और नियम के साथ पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

Share this story