Chaitra Navratri 2023: मां स्कंदमाता की पूजा का महामंत्र, जपते ही बन जाएंगे बिगड़े काम, जानें महत्व 

WhatsApp Channel Join Now

मां दुर्गा की पूजा के विशष पर्व यानी नवरात्रि का बहुत अधिक धार्मिक महत्व है। शक्ति अराधना के इन नौ दिनों में दुर्गा जी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती का पाठ और भजन किर्तन जैसी कई विधि का इस दौरान महत्व होता है। इसके अलावा इन नौ दिनों में मंत्रों का जाप करना भी लाभकारी माना जाता है। यदि आप निसंतान हैं और इससे जुड़ा सुख पाना चाहते हैं तो मां स्कंदमाता की पूजा आपके लिए विशेष करके लाभकारी साबित हो सकती हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे मंत्र भी हैं जिनका जाप करने से आपको कई अन्य तरीके के लाभ मिलेंगे। आइए जानें माता रानी को प्रसन्न करने से जुड़े कुछ मंत्र और पूजा के मुहूर्त के बारे में -

n
नवरात्रि पर इन मंत्रों का करें जाप
धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि पर पूजा-पाठ करने के अलावा मंत्रों का जप करने से भी भक्तों को विशेष लाभ मिलता है।  माता रानी का आशीर्वाद पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का करें जप। 

n

ॐ ऐं ही क्लीं चामुण्डायै विच्चे ॐ स्कंदमातेति नमः
ॐ देवी स्कन्दमातायै नम:
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥
ॐ स्कन्दमात्रै नम:
या देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

n
मां स्कंदमाता पूजा का महत्व
हिंदू धर्म में नवरात्रि पूजा का विशेष लाभ बताया गया है। मां दुर्गी की पूजा करने से व्यक्ति के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।  जो भी भक्त नवरात्रि का व्रत रखते हैं और सभी नियमों औ उपायों का पालन करते हैं उनसे माता रानी प्रसन्न हो जाती हैं। ऐसा करने ये व्यक्ति के सभी पाप भी धुल जाते हैं। मां स्कंदमाता की पूजा करने से आपको संतान से जुड़ी सुख भी मिलता है। इसके अलावा जीवन में आने वाली बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। 

Share this story