महाशिवरात्रि से पहले अगर आपको भी सपने में दिखाई देते हैं ये 5 चीज, तो समझ जाइए महादेव दे रहे हैं खास संकेत

WhatsApp Channel Join Now

महाशिवरात्रि का पावन त्योहार 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। इसी दिन महाकुंभ का अंतिम पवित्र स्नान भी किया जाना है। महाशिवरात्रि से पूर्व अगर आपको सपने में कुछ विशेष चीजें दिखाई देती हैं, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन सपनों के जरिए भगवान शिव आपको खास संकेत देते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि, महाशिवरात्रि से पहले किन सपनों को बेहद शुभ माना गया है। 

Mahashivratri 2021 do these remedies or upay lord shiva for good health and  wealth: Mahashivratri 2021: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि  के दिन करें ये खास उपाय - India TV Hindi
 

सर्प का दिखना 

भगवान शिव के गले का आभूषण वासुकी नाग है। महाशिवरात्रि से पहले अगर आप सपने में सर्प या नाग देखते हैं तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ होता है कि, आर्थिक रूप से आप संपन्न होंगे। धन से जुड़ी आपकी कई समस्याओं का अंत भगवान शिव कर सकते हैं, कर्ज से भी आपको मुक्ति मिल सकती है। 

सपने में डमरू का दिखना 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के डमरू बजाने के बाद ही सृष्टि में सुर और ताल की उत्पत्ति हुई थी। महाशिवरात्रि से पहले सपने में डमरू का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। यह सपना संकेत है कि आपके जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होने वाला है। साथ ही घर में किसी तरह के मांगलिक कार्य होने का संकेत भी यह सपना देता है। अगर गायन, वादन करते हैं तो आपकी कला को नई पहचान यह सपना देखने के बाद मिल सकती है। 

महाशिवरात्रि से पहले सपने में दिखें ये चीजें तो समझें बदलने वाली है किस्मत  | If you see these things in your dreams before Mahashivratri, then  understand that your luck is going

सपने में शिवलिंग

महाशिवरात्रि के पहले सपने में शिवलिंग का दिखना इस बात का संकेत है कि आपका भाग्योदय हो सकता है। जिस कार्य को आप कर रहे हैं उसमें आपको सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही शिवलिंग सपने में शिवलिंग देखने के बाद आपका आध्यात्मिक विकास भी होता है और पारलौकिक अनुभव आपको प्राप्त हो सकते हैं। 

सपने में नंदी बैल

नंदी बैल भगवान शिव का वाहन है। सपने में अगर आपको नंदी बैल दिखाई देता है तो यह संकेत ही कि आपकी अधूरी कामनाएं पूरी हो सकती हैं। बैल का दिखना इस बात का भी संकेत माना जाता है कि भगवान शिव आपकी पूजा से प्रसन्न हैं।

Maha Shivaratri Ka Mahatva महाशिवरात्रि का महत्व क्या है, इस दिन पूजा व्रत  करने से क्या होता है | Maha Shivaratri Ka Mahatva । kaise ki jati shiv  bhagwan ki pooja ।

सपने में त्रिशूल

महाशिवरात्रि से पहले अगर आप सपने में त्रिशूल देखते हैं तो समझ जाइए काम, क्रोध, लोभ जैसे विकारों से आपको मुक्ति मिलेगी। आपके जीवन में संतुलन आएगा और घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। 

Share this story