Basant Panchami 2025 Upay: बसंत पंचमी पर बच्चों से कराएं इन 3 में से कोई एक उपाय, शिक्षा के क्षेत्र में मिल सकती है सफलता

WhatsApp Channel Join Now

बसंत पंचमी के त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसे मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। बसंत पंचमी साल 2025 में  02 फरवरी को मनाई जाएगी। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, यह दिन शिक्षा, बुद्धि और कला के क्षेत्र में उन्नति के लिए बेहद शुभ माना जाता है।बसंत पंचमी के इस खास दिन पर माता सरस्वती की श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय करने से बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता और प्रगति मिल सकती है। इस आर्टिकल में ऐसे तीन उपायों के बारे में बताया गया है, जिसे बसंत पंचमी के दिन करने से बच्चों की बुद्धि तेज हो सकती है। साथ ही, वे शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की कर सकते हैं। आइए उपायों के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।
बसंत पंचमी पर बच्चों से करवाएं ये उपाय

Basant panchami
बसंत पंचमी पर बच्चों से कराएं पूजा

बसंत पंचमी के दिन अपने बच्चे से विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा करवाना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही, पूजा के दौरान बच्चे मां सरस्वती को पीले फल, फूल, केसर आदि अर्पित अवश्य करें। इसके अलावा, देवी को मीठे पीले चावलों का भोग लगाना बेहद जरूरी है। कहते हैं कि ऐसा करने से देवी सरस्वती प्रसन्न होकर आपके बच्चे के मानसिक विकास का आशीर्वाद देती हैं।

basant panchami upay 2025

बसंत पंचमी पर बच्चे जरूर करें इस मंत्र का जाप

बच्चों को बसंत पंचमी के इस खास दिन पर पूजा के दौरान मां सरस्वती को सफेद चंदन अर्पित करने के बाद, ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती है। साथ ही, जिन छात्रों को पढ़ाई में बाधा आ रही है, उन्हें इन मंत्रों के पुण्य प्रताप से दिक्कतें दूर हो जाती हैं। साथ ही तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं।

Pencils and notebooks image

जरूरतमंदों को शिक्षा सामग्री का दान

बच्चों से इस दिन शिक्षा से संबंधित वस्तुएं, जैसे किताबें, पेन, कॉपी आदि जरूरतमंदों को दान कराएं। बच्चे अपनी किताबें और पेन मां सरस्वती के चरणों में अर्पित करें। फिर इन्हें जरूरतमंद छात्रों को दान करें। इस उपाय से बच्चों में दान का संस्कार विकसित होता है, वाणी दोष दूर होता है, और उनकी स्मरण शक्ति बढ़ती है। साथ ही, इससे बुद्धि भी तेज हो सकती है और इससे बच्चों का मन आध्यात्म की ओर अग्रसर होता है।

Share this story