Basant Panchami 2025 Date: 2 या 3 फरवरी कब है बसंत पंचमी? नोट कर लीजिए सही डेट और पूजा मुहूर्त

WhatsApp Channel Join Now

बसंत पंचमी का पर्व माता सरस्वती को समर्पित है। इस दिन विद्या की देवी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है।बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती जी की पूजा करने से बुद्धि, विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है। साथ ही कला और शिक्षा के क्षेत्र में भरपूर कामयाबी मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मां सरस्वती प्रकट हुई थी। सरस्वती पूजा के दिन पीला और सफेद रंग का वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस साल बसंत पंचमी कब मनाई जाएगी और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। 

2 फरवरी को मनाई जाएगी बसंत पंचमी, वास्तु नियमों का पालन करते हुए मूर्ति  करें स्थापित basant panchami will be celebrated on 2 february in the year  2025 install the idol following

बसंत पंचमी 2025 डेट और मुहूर्त 

इस साल बसंत पंचमी की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। द्रिक पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल पंचमी तिथि का प्रारंभ 2 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर होगा। पंचमी तिथि समाप्त 3 फरवरी को सुबह 3 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। 

Basant Panchami 2025: साल 2025 में कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी? जानें शुभ  मुहूर्त और महत्व - basant panchami 2025 saraswati puja know auspicious time  and importance | Moneycontrol Hindi

बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त

बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के नामा से भी जाना जाता है। इस दिन माता सरस्वती की पूजा पूजा-अर्चना की जाती है। पूरे देश में सरस्वती पूजा धूमधाम के साथ मनाई जाती है। 2 फरवरी यानी बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 9 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। बता दें कि बसंत पंचमी का दिन सभी शुभ कार्यो के लिए उपयुक्त माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन अबूझ मुहूर्त रहता है।

Basant Panchami 2025: मां सरस्वती की कृपा से 12 राशियों की धन से भरेगी  झोली! करें इन चीजों का दान - Basant Panchami 2025 upay daan donation  charity zodiac signs ma saraswati puja astro tips 

बसंत पंचमी का महत्व

बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की विधिपूर्वक आराधना करने से जातक के ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है और हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलती है।  मां शारदा  बुद्धि, विद्या और ज्ञान की देव कहलाती हैं। ऐसे में जिन बच्चों को मन पढ़ाई में बिल्कुल नहीं लगता है वे बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा जरूर करें। ऐसा करने से आलस्य और अज्ञानता से छुटकारा मिलता है और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

Share this story