Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी आज, राशि अनुसार करें ये खास उपाय, मां सरस्वती पूरी करेंगी मनोकामना

m
WhatsApp Channel Join Now

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। बता दें कि इस साल बसंत पंचमी 14 फरवरी 2024 यानी आज है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन ज्ञान की देवी की पूजा विधि-विधान से की जाती है। साथ ही कुछ उपाय भी किए जाते हैं। बता दें कि जो लोग बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा विधि-विधान से करते हैं, उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही ज्ञान, बुद्धि, वाणी और विद्या से संबंधित सभी तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

m

ज्योतिष शास्त्र में बसंत पंचमी के दिन राशि अनुसार भी कुछ उपाय करने के बारे में बताया गया है। जो लोग बसंत पंचमी के दिन राशि अनुसार, पूजा-पाठ और उपाय करते हैं, उन्हें शिक्षा से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलती हैं। आज इस खबर में बसंत पंचमी के दिन राशि अनुसार, कुछ उपाय करने के बारे में बताएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं।

बसंत पंचमी के दिन करें राशि अनुसार चमत्कारी उपाय

मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले लोग बसंत पंचमी के दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। सफेद वस्त्र पहनकर मां सरस्वती की पूजा कर सकते हैं। साथ ही इस दिन आप सरस्वती कवच का पाठ भी कर सकते हैं। मान्यता है कि जो लोग इस तरह के उपाय करते हैं, उनकी बुद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही मन में एकाग्रता बढ़ती है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोग बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करते समय सफेद चंदन का तिलक लगाएं। साथ ही उन्हें फूल भी अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं। साथ ही ज्ञान में बढ़ोतरी होती है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोग बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए हरे रंग का पेन अर्पित कर सकते हैं। साथ ही उस पेन से अपनी मनोकामना लिखकर माता के सामने रख रख दें। मान्यता है कि इस तरह के उपाय करने से लेखनी संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोग बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए खीर का भोग लगाएं। मान्यता है कि जो लोग संगीत क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह उपाय बेहद शुभ और फायदेमंद होगा।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोग बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करते समय गांयत्री मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पढ़ाई में मन लगता है।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोग बसंत पंचमी के दिन गरीब बच्चों को पढ़ने की सामग्री भेंट में दें। ऐसा करने से शिक्षा से संबंधित सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

तुला राशि
तुला राशि वाले लोग बसंत पंचमी के दिन किसी गरीब ब्राह्मण को सफेद रंग के कपड़े दान में दें। मान्यता है कि ऐसा करने से वाणी संबंधित सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

वृश्चिक राशि
बसंत पंचमी के दिन वृश्चिक राशि वाले लोग मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए उनकी आराधना करें। साथ ही पूजा में लाल रंग का पेन भी अर्पित करें।

धनु राशि
धनु राशि वाले लोग बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग की मिठाई अर्पित करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाती है।

मकर राशि
बसंत पंचमी के दिन मकर राशि वाले लोग सफेद अनाज का दान करें। मान्यता है ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही बुद्धि में वृद्धि होती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोग बसंत पंचमी के दिन गरीब बच्चों को स्कूल बैग या जरूरी की चीजें दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

मीन राशि
मीन राशि वाले लोग बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए छोटी कन्याओं को पीले रंग के कपड़े का दान कर सकते हैं। मान्यता है कि इस तरह के उपाय करने से करियर में आने वाली सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story