Bada Mangal Upay: बड़ा मंगल पर हनुमान जी की कृपा पाने के लिए क्या करना चाहिए?
वैसे तो हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है, लेकिन ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार बहुत खास होते हैं. इसलिए ही ज्येष्ठ के मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं. इस दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए आप आसान से उपाय कर सकते हैं. आइए जानते हैं वो उपाय कौन से हैं.

बड़ा मंगल पर हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

बजरंग बाण का पाठ हनुमान जी की कृपा पाने का एक शक्तिशाली साधन माना गया है. अगर आप बड़ा मंगल पर बजरंग बाण का पाठ करते हैं, तो इससे हनुमान जी की कृपा मिलती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

बड़ा मंगलवार के दिन हनुमान जी को पीपल के पत्तों पर कुमकुम से जय श्री राम लिखकर हनुमान जी को चढ़ाने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और धन के योग बनते हैं. साथ ही, इस उपाय को करने से मंगल दोष भी दूर होता है.

हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाना एक विशेष उपाय माना जाता है. बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करने से बजरंगबली अपने भक्तों की हमेशा रक्षा करते हैं.

हनुमान जी को तुलसी भी बहुत प्रिय है. ऐसे में बड़ा मंगल पर हनुमान जी को तुलसी जरूर चढ़ाएं. इस दिन तुलसी की माला या तुलसी के पत्ते हनुमान जी को अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं.
![]()
अगर आपकी कुंडली में मंगल दोष हैं तो बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को सिंदूर जरूर चढ़ाएं. धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से सौभाग्य का वरदान मिलता है और मंगल दोष से छुटकारा मिलता है.

