Astro Tips: अलग-अलग दिन इन चीजों को मिलाकर आटा गूंथने से मजबूत होते हैं ये ग्रह, कभी नहीं आता कोई संकट

WhatsApp Channel Join Now

कुंडली में ग्रहों कि स्थिति का मजबूत होना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। अगर ग्रह मजबूत रहता है तो जीवन में  तरक्की के रास्ते खुलते हैं। साथ ही धन-धान्य और उत्तम स्वास्थ्य का सुख भी मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की मजबूती के लिए कई उपाय को बताया गया है। लेकिन इसके अलावा भी अन्य उपाय है जिसकी मदद से हम ग्रह दोषों से मुक्ति और उनकी स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। मान्यताओं के मुताबिक, सप्ताह के दिन के हिसाब से आटा में कुछ विशेष चीजों को मिलाक गूंथने से आप अपने परिवार के ग्रहों को ठीक रख सकते हैं। 

n
सोमवार के दिन आटा में मिलाएं दूध

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इसके अलावा इस दिन चंद्रमा की पूजा का भी विधान है। ऐसे में अगर आप अपना और अपने परिवार का चंद्र ग्रह मजबूत करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन आटे में थोड़ा-सा दूध मिलाकर गूंथना चाहिए।

n

मंगलवार के दिन आटा में मिलाएं गुड़

मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मंगवार के दिन आटे में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर आटा गूंथना चाहिए। इससे न केवल मंगल ग्रह मजबूत होता है बल्कि मंगल के बुरे प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है। 

n

बुधवार के दिन आटे मिलाएं धनिया या पालक

परिवार के बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन आटे में थोड़ा सा धनिया या पालक मिलाकर गूंथे। इस उपाय को करने से बुध ग्रह मजबूत होता है।

b

गुरुवार के दिन आटा में मिला दें थोड़ी सी हल्दी 
गुरुवार के दिन आटा गूंथते समय उसमें एक चुटकी हल्दी मिला दें। हल्दी के अलावा बेसन भी मिला सकते हैं। इस उपाय को करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है।

b

शुक्रवार के दिन आटा में मिला चीनी
आटा गूंथते समय उसमें थोड़ी सी चीनी मिला दें। ऐसा करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि मजबूत होती है।

b

शनिवार के दिन आटा में मिलाएं तेल
शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित है। ऐसे में आटा में थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

 

Share this story