Ashadha Purnima 2026: आषाढ़ पूर्णिमा कब है? जानें डेट और स्नान-दान का मुहूर्त
सनातन धर्म में कई शुभ तिथियां आती हैं. इन्हीं शुभ तिथियों में से एक पूर्णिमा की तिथि. पूर्णिमा हर के शुक्ल पक्ष में पड़ती है. सनातन धर्म में ये अत्यंत पावन तिथि मानी गई है. इस दिन गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान की परंपरा प्राचीन काल से ही चली रही है. धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में किया गया स्नान और फिर दान विशेष पुण्यफल देता है. आषाढ़ माह में आने वाली पूर्णिमा को बहुत विशेष माना जाता है.इसको आषाढ़, आषाढ़ी और गुरु पूर्मिमा के नाम से जाना जाता है. चूंकि, इस पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा भी कहते हैं, इसलिए ये दिन गुरु शिष्य परंपरा को समर्पित किया गया है. इस दिन स्नान-दान के साथ साथ गुरुओं की भी विधि-विधान से पूजा की जाती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 29 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा मनाई जाने वाली है. आइए जानते हैं कि इस साल आषाढ़ पूर्णिमा पर स्नान-दान का मुहूर्त क्या रहेगा.
आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 जुलाई को शाम को 06 बजकर 18 मिनट पर होगी.
वहीं इस तिथि का समापन 29 जुलाई को रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगा.
ऐसे में उदायातिथि को देखते हुए इस साल आषाढ़ पूर्णिमा 29 जुलाई को मनाई जाएगी. इस दिन चंद्रोदय शाम को 07 बजकर 21 मिनट पर होगा.
आषाढ़ पूर्णिमा स्नान-दान मुहूर्त
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से दोपहर तक का समय स्नान-दान के लिए अति उत्तम रहेगा. वहीं इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगा. ये मुहूर्त सुबह 05 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. पूर्णिमा का स्नान ब्रह्म मुहूर्त में किया जाना भी अति शुभ रहता है. इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा. ये मुहूर्त दोपहर 03 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. आषाढ़ पूर्णिमा पर अभिजित मुहूर्त नहीं रहेगा.
आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) का महत्व
चूंकि, इस दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाते हैं, इसलिए इस दिन अपने गुरुओं को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लें और हो सकें तो कुछ गुरु दक्षिणा भी जरूर दें. ऐसा करने से गुरुओं की कृपा बनी रहती है. इस दिन भगवान विष्णु, वेद व्यास और अपने गुरुजनों की पूजा करने से पुण्यफल प्राप्त होते हैं. आषाढ़ पूर्णिमा के दिन महर्षि वेद व्यास जयंती भी मनाई जाती है.

