Aghan Maas 2024: सुख-समृद्धि, आशीर्वाद और दिव्य अनुष्ठानों का महीना, जानिए इस माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार 

WhatsApp Channel Join Now

16 नवंबर से अगहन मास की शुरुआत हो गई है, जो 15 दिसंबर तक रहेगा। इस महीने को विशेष रूप से सुख-समृद्धि और आशीर्वाद प्राप्ति का समय माना जाता है। अगहन मास में शंख और देवी लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा है, साथ ही सूर्य देव को जल अर्पित करने से भी सभी दोषों से मुक्ति मिलती है। माना जाता है कि इस महीने किए गए स्नान, व्रत, दान और पूजा-पाठ से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। अगहन मास भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय महीना है, और इस दौरान यमुना नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। ग्रंथों के अनुसार, यमुना में स्नान करने से सभी दोष समाप्त हो जाते हैं। इस महीने के अंतिम दिन, यानी पूर्णिमा को चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में रहता है, इसलिए इसे मार्गशीर्ष कहा गया है। 

मार्गशीर्ष माह 2024 व्रत-त्योहार 

16 नवंबर 2024 (शनिवार) – वृश्चिक संक्रांति

18 नवंबर 2024 (सोमवार) – गणाधिप संकष्टी चतुर्थी

21 नवंबर 2024 (गुरुवार) – गुरु पुष्य योग

26 नवंबर 2024 (मंगलवार) – उत्पन्ना एकादशी

28 नवंबर 2024 (गुरुवार) – प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

29 नवंबर 2024 (शुक्रवार) – मासिक शिवरात्रि

1 दिसंबर 2024 (रविवार) – मार्गशीर्ष अमावस्या

5 दिसंबर 2024 (गुरुवार) – विनायक चतुर्थी

6 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) – विवाह पंचमी

11 दिसंबर 2024 (बुधवार) – मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती

13 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष), अनंग त्रयोदशी

14 दिसंबर 2024 (शनिवार) – दत्तात्रेय जयंती

15 दिसंबर 2024 (रविवार) – धनु संक्रांति, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, अन्नपूर्णा जयंती

Share this story