आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ

WhatsApp Channel Join Now

3 नवम्बर को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए। आपका जन्म तारीख 3 नवम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। आपका जन्मांक धनु राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप मंगल एवं बृहस्पति ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में आजीवन रहेंगे। आपका व्यक्तित्व साहस व प्रतिभा से परिपूर्ण रहेगा। आप कठोर अनुशासन प्रिय व्यक्ति होंगे। आपका मस्तिष्क सदैव गतिशील रहेगा। आप रुढ़िवादी विचारों वाले स्वतन्त्र प्रवृत्ति के व्यक्ति होंगे।

आप अपना काम निकलवाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे। आप निम्न स्तर का कार्य करना पसन्द नहीं करेंगे। सबके सामने अपने बातों को किस प्रकार प्रस्तुत किया जाये उसमें आप सक्षम होंगे। आप बात ही बात में अपरिचितों को भी अपने वश में कर लेंगे। धर्म-अध्यात्म के प्रति आपकी विशेष आस्था रहेगी। आप किसी के अधीन रहकर कार्य नहीं करेंगे। आप नवज्ञान प्राप्त करने के इच्छुक रहेंगे। आप जहाँ भी रहेंगे वहाँ का वातावरण अपने अनुकूल बना लेने में सक्षम होंगे। स्वयं की प्रगित को देखकर आपमें अहं की भावना जागृत होगी।

आप वहीं रहना चाहेंगे जहाँ कुछ अधिकार प्राप्त हो। जीवन में अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी देवता की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का अधिकतम प्रयोग करें। बृहस्पति ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। शुद्ध शाकाहारी जीवन व्यतीत करें। समाज सेवा निष्काम भाव से करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ बूं बृहस्पतये नमः 
मास : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार 
वर्ष : 3, 2, 2, 30, 39, 48, 57, 66
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार 
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 2, 2, 30 
जन्मरत्न : पोखराज 
अंक : 1,7 
उपरत्न : सुनहला ( गोल्डन टोपाज )

प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय - 9 फरवरी से 20 मार्च, 21 नवम्बर से 20 दिसम्बर 

Share this story