आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ
2 नवम्बर को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए। आपका जन्म तारीख 2 नवम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह चन्द्रमा है। आपका जन्मांक कर्क राशि के अन्तर्गत आता है । इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप आजीवन मंगल एवं चन्द्रमा ग्रह से प्रभावी रहेंगे। आप किसी भी बात को बढ़ा चढ़ाकर कहने में विश्वास करेंगे। आपका स्वभाव मृदु व दयालु होगा।
आपके विचार अस्थिर एवं उलझे हुए होंगे। आप किसी भी कार्य के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेने के बाद ही उसे करेंगे। आप छोटी-छोटी बातों से ही विचलित हो जायेंगे। भावनात्मक प्रवृत्ति के होने के कारण आपके भावनाओं को बहुत जल्दी ठेस लगेगी। आप किसी भी कार्य को ज्यादा देर तक नहीं कर पायेंगे। आप शारीरिक कार्यों की अपेक्षा मानसिक कार्यों को अधिक महत्व देंगे।
आपका पारिवारिक जीवन कष्टकर होगा प्रेम-सौन्दर्य ललित कलाओं में आप अधिक रुचि लेंगे। अतीन्द्रिय ज्ञान की आपमें अद्भुत क्षमता होगी। यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आप सादगी का जीवन व्यतीत करना चाहेंगे। धन संचय की ओर भी आपकी प्रवृत्ति रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे। कठिनाइयों की निवृत्ति हेतु आप नियमित रूप से अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना करें। तन-मन-कर्म-बचन से शुचिता का धर्म अपनाएं। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग की वस्तुओं का इस्तेमाल
अधिकतम करें। सफेद रंग की वस्तुओं का दान भी करें। सदाचार का पालन करें।
आपके लिए अनुकूल :-
मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक : 1,4, 7
उपरत्न : मून स्टोन
प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय - 20 जून से 27 जुलाई

