आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ

WhatsApp Channel Join Now

19 जुलाई को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 19 जुलाई है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस माह का अधिपति ग्रह बुध है। आप आजीवन बुध एवं बृहस्पतिग्रह से प्रभावी रहेंगे। आपका व्यक्तित्व साहस व प्रतिभा से परिपूर्ण रहेगा।

आप नवज्ञान प्राप्त करने के इच्छुक रहेंगे। आप निम्न स्तर का कार्य करना पसन्द नहीं करेंगे। आपका मस्तिष्क सदैव गतिशील रहेगा। आप रुढ़िवादी विचारों वाले स्वतन्त्र प्रकृति के व्यक्ति होंगे। आप जहाँ भी रहेंगे वहाँ का वातावरण अपने अनुकूल बना लेने में सक्षम होंगे। लेकिन कार्य सिद्धि के पश्चात्‌ उसे छिटकाने में भी देर नहीं करेंगे।

सामाजिक राजनैतिक गतिविधियों में आप अधिक रुचि रखेंग। संगीत एवं साहसिक कार्यों की ओर भी आपका सुझाव अधिक रहेगा। भोग विलासिता व मौजमस्ती के निमित्त आओप अधिक व्यय करेंगे। आप कठोर एवं अनुशासनप्रिय होंगे। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आप विनोदी भी होंग।

प्रतिकूलता के समय अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें | बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान करें। गाय को नियमित रूप से मीठी रोटी खिलावें। मद्य-मांस-मछली एवं नशीली पदार्थों के सेवन से बचें। चमड़े की वस्तुओं का प्रयोग न करें। सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-


मन्त्र: ओम बूं बृहस्पतये नमः

मास : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत - बृहस्पतिवार
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार

रंग - सफेद एवं क्रीम

जन्मरत्न : पोखराज 

प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय--9 फरवरी से 20 मार्च, 24 नवम्बर से 20 दिसम्बर 
 

Share this story